डा॰ उषा राजे सक्सेना, लंदन
Apr 21st, 2007 by Rajesh Chetan
![]() |
बहुअयामी व्यक्तित्व के स्वामी राजेश चेतन कर्मठ होने के साथ-साथ एक सह्रदय और संवेदनशील दुनियादार इंसान हैं। जिस समाज में वह रहते हैं उस समाज की खूबियों और विसंगतियों को वह खूब अच्छी तरह पहचानते हैं। राजेश जी जाग्रत हैं, चेतन हैं उनकी कविताओं में हास्य-व्यंग्य के साथ ओज और राष्ट्रीयता के स्वर प्रखर है। हिंदी-भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध राजेश चेतन हिंदी वेबसाइट और अक्षरम के द्वारा हिंदी-भाषा-साहित्य के रचनाकारों को देश-विदेश में मान-सम्मान और पहचान दिलवाने में यासरत हैं। उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ |
