कविवर श्री सन्तोषानन्द, दिल्ली
Sep 14th, 2007 by Rajesh Chetan
![]() |
राजेश चेतन अपने आप में एक बहुमुखी प्रतिभा के अदभुद व्यक्ति हैं। मेरी इनकी पहचान वर्षों पुरानी है उनका एक मानवीय गुण है कि जिसका कोई नहीं होता है उसको सहारा देते हैं मैं स्वयं इसका एक उदाहरण हूँ। राजेश चेतन ने जो लिखा वह उनकी मौलिकता का परिचायक हैं जब वे मुझसे मिलते हैं, मैं अभिभूत हो जाता हूँ। दिल्ली में मेरा कोई अपना है तो राजेश चेतन। प्रभु उनकी सभी आकाशीय अभिलाषायें पूर्ण करें। मैं उनको जीवन में सदैव प्रसन्न देखना चाहता हूँ। |
