यू के यात्रा
Oct 1st, 2007 by Rajesh Chetan
दिनाँक – 21-08-2002 को प्रातः 8-45 बजे के एल एम से यू के राजधानी लन्दन पहुचें। एयरपोर्ट पर श्री पदमेश गुप्ता व श्री अनिल शर्मा उपस्थित थे । एयरपोर्ट पर चाय पीने के बाद श्रीमती सरोजनी प्रीतम को श्री पदमेश गुप्ता के घर छोड़कर मै और गजेन्द्र जी आनेलगी के निवास नार्थ वेम्बले पहूँचे । घर पर विश्राम करने के बाद कृति संकल्प को साथ लेकर लंदन भ्रमण बैकर्लो ट्रेन हाटा सैन्ट्रल लंदन के लिए प्रस्थान किया व सबसे पहले ट्राफलगर स्क्योर पंखा जहाँ कबूतर फव्वारे व अंग्रेजों के विजय अभियान के प्रतीक थे वहाँ से हमने विक्टोरिया पुराना महल देखा जहाँ आज भी पुराने रीती रिवाजो के अनुसार सुरक्षा कर्मी लोगो का मनोरंजन करते हैं उसके बाद प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के घर का बाहर से मुयायना किया और फिर सीधे यू के पार्लियामेन्ट को देखा जो कि कलाल की दृष्टि से बहुत ही सुन्दर बना है उसके साथ घण्टाघर जो कि कलश से जड़ित है इस का विश्व गिनीज बुक में नाम दर्ज है फिर हमने दुनिया का सबसे बड़ा झूला जिसका नाम लंदन आई आर मिल्लेनियम व्हील के नाम से जाना जाता है जो कि थामस नदी के किनारे बनाया गया है झूला बहुत ही सुन्दर है ब्रीज वाटर्लिओ से हमने अनिल जी कार्यालय भारत भवन की ओर प्रस्थान किया तथा अनिल जी के साथ कन्वर्ट गार्डेन देखा ये लंदन का सांस्कृतिक केन्द्र है जहाँ अलग अलग कलाकार अपनी कला के प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिये फिर हम बस द्वारा स्टर्न स्टेशन गये जहाँ पर हम डाँ अग्रवाल व श्री सुरेश शर्मा (press BJPlandon ) से काफी हाऊस में चर्चा हुई ये दोनो हि यहाँ काफी सक्रिय है फिर ट्रेन द्वारा हम सब घर आ गये जहाँ रात्रि में भोजन व कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया था गोष्ठी में क्वि व कुछ पारिवारिक लोग उपस्थित थे श्री पदमेश गुप्ता श्रीमती व श्री बुध्दिराजा श्रीमती व श्री संजीव जी व शहीद भगत सिंह की भतीजी श्रीमती नरेश भारतीय संस्कार भारती यू के अध्यक्ष श्री म श्री राजीव गोयल नार्वे से डाँ सुरेश मिश्रा, सुश्री मीनू श्री रमेश मुरादाबादी वैश्य उपस्थित थे। श्री गजेन्द्र सोलंकी के संचालन एक यादगार कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे रक्षाबन्धनौर विश्वविजयी भारत नामक कवितायें मैने सुनाई ।
दिनांक 22-08-2002
प्रातः 11-00 बजे भारत के सभी कवि व श्रीपदमेश गुप्ता, सुरेश मिश्रा, स्मृति अस्थाना के साथ यू के लन्दन का ऐतिहासिक स्थल winder costel देखने गये बहुत ही सुन्दर स्थान है जहाँ tamps river के सामने बने पिकनिक पार्क में भोजन करने के बाद वहाँ श्री रमेश वैश्य की गाड़ी द्वारा श्रीमती उषा राजे के निवास स्थान साऊथ लन्दन पहूँचे जहाँ एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया था श्री सक्सेना जी ने सभी कवियों का अभिनन्दन किया व बाद में श्री सोहन राही की अध्यक्षता व श्री पदमेश गुप्ता के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में भारत के कवियों के अलावा प्रवासी कवि श्री रमेश वैश्य, बी बी सी के श्री अरुण अस्थाना व श्रीमती स्मृति अस्थाना ने भीइ सुन्दर काव्य पाठ किया स्वादिष्ट भोजन के बाद रात्रि 11-30 बजे साऊथ लन्दन से चलकर रात्रि 1-00 बजे हम श्री अनिल शर्मा के निवास पहूँचे ।
दिनांक — 23-08-2002
प्रातः 11-00 बजे श्री अनिल शर्मा के निवास से भारत व प्रवासी कवि (श्रीमती मधु चतुर्वेदी, श्री विजेन्दर शर्मा) के काफिले ने काव्य यात्रा का आरम्भ किया। एक गाड़ी जिसके ड्राईवर हेनरी थे। यात्रा में बहुत ही सुन्दर यू के के दृश्य दिखाई दिये 11-00 बजे चलने के बाद रास्ते में दुर्घटना के कारण 3-00 बजे श्री प्राण शर्मा के निवास covartuing पहुँचे श्री प्राण शर्मा एक प्रतिष्ठित गज़ल्कार है उन्होने सभी कवियों क अभिनन्दन किया व सबको भोजन करने के बाद हम लोग bradfard के लिए प्रस्थान किया यात्रा जाम व ठीक से पता नही होने कारण रात्रि 7-00 बजे bardfrjjjk में हिन्दु कल्चरल सोसाईटी के मंदिर जो की लीडस में पहूँचे वहाँ हिन्दु स्वयंसेवक संघ की शाखा को देखने का भी सौभाग्य मिला व बाद में 8-00 बजे लगभग एक सौ पचास(150) लोगो की उपस्थित में कवि सम्मेलन आरम्भ हुआ इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डाँ सरोजिनी प्रीतम व संचालन श्री जितेन्दर शर्मा ने किया । श्री हंसमुख व डाँ महेन्द्र वर्मा ने बताया कि wall end होने कारण संख्या कुछ कम है अथवा और अधिक लोग आते। हिन्दु कल्चरल सोसाईटी ने एक अच्छा मंदिर बनाया है व अब संकल्प लिया है कि आने वाले समय में श्री सोमपुरा के वास्तुकला निदेशन में एक विशाल मंदिर का निर्माण किया जायेगा कवि सम्मेलन बहुत सफल रहा । विश्वविजयी भारत, रक्षाबन्धन व गुजरात कविता को प्रस्तुत किया बाद में भोजन के समय लोगो ने कविताओं पर काफी प्रतिक्रिया व्यक्त की । भारत को भारत रहने दो पुस्तकें भी कुछ लोगो ने खरीदी रात्रि में श्री अनिल शर्मा – कृति, गजेन्द्र के साथ भिवानी की डाँ सुगन्ध (भगवती) के घर विश्राम किया उनका भतीजा रमेश ने बहुत ही डाँ सुगन्धा भिवानी में निवास करती थी व मास्टर प्यारे लालजी से परिचित हैं बहुत ही सुन्दर निवास है डाँ सुगन्धा का 82 वर्ष की अवस्था होने के बाद भी वह युवको की तरह सक्रिय हैं ।
दिनाँक — 24-08-2002
प्रातः सुगन्धाजी के निवास से रमेश सुगन्धा की गाड़ी में york university देखते हुये हम लोग श्री महेन्द्र वर्मा के निवास भोजन के लिये गये भोजन भारतीय स्वाद से परिपूर्ण था भोजन के बाद हमने मानचेस्टर को प्रस्थान किया जहाँ देखा जिसकी सुन्दरता का वर्णन शब्दों से नही किया जा सकता trafea parce यहाँ एक होटल में कवि सम्मेलन का आयोजन डाँ अंजनी कुमार व श्रीमती श्यामा कुमार के संयोजन में किया गया था bank hoediday व विवाह समारोह अधिक होने के कारण संख्या काफी कम थी कवि सम्मेलन मेरे संचालन मे सफ़ल रहा । रात्रि को डाक्टर अंजनी कुमार के निवास पर विश्राम किया । अंजनी जी का पूरा परिवार भाषा व भारतीयता के प्रति समर्पित है बहुत ही सम्मान किया सब लोगों का
दिनाँक – 25-08-2002
प्रातः डाक्टर अंजनी कुमार के घर नाश्ता करने के बाद हम लोग दुनिया का सबसे बडा बाजार ट्रेफेड पार्क देखने गये जिसकी सुन्दरता का शब्दों मे वर्णन नही किया जा सकता। ट्रेफेड पार्क में भ्रमण के बाद डाँ अंजनी कुमार के घर भोजन करने के बाद बर्मिंघम के लिये प्रस्थान किया जहा आज समाज मिशन मे गीतांजली बहुभाषी समुदाय का और श्री कृष्ण कुमार व श्रीमति चित्रा जी द्वारा कवि सम्मेलन का संयोजन किया । कवि सम्मेलन काफी सफ़ल रहा। रात्रि मे एक परिवार में ठहरने का रहा जो कि उस समय यू के मे नही था श्री कृष्ण कुमार ने सब व्यवस्था की। श्रीमति चित्रा के घर पर चलने के कारण उन्होने श्रीमति कंचन जैन के घर कवियो के नाश्ते का प्रबंध किया।
दिनाँक – 26-08-2002
प्रातः नाश्ते के बाद श्री कृष्ण कुमार श्रीमति चित्रा व श्रीमति कंचन जैन के साथ शैक्सपीयर जन्म स्थान देखने गये बहुत ही सुन्दर व इतिहासिक स्थान है ये स्थान देखने के बाद हमने भारतीय विधा भवन लन्दन के लिये प्रस्थान किया जहां पर यू के हिन्दी समिति व भारतीय उच्चायोग द्वारा कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि श्री रोनिन सेन थे डाँ सुनील जोगी ने कुशल मंच संचालन किया भारतीय विधा भवन बहुत ही सुन्दर स्थान है जो कि एक चर्च खरीद कर बनाया गया है लंदन का कवि सम्मेलन करने के बाद श्री नवकेश पाल के निवास जो कि एक हिन्दुवादी परिवार है जिनके घर में एक संस्कार केन्द्र चलता है उनकी धर्म पत्नी शशी भी उन्ही के विचार के साथ इस केन्द्र को चलाती है इस परिवार के एक कमरे मे ही संस्कार भारती यू के का जन्म हुआ था। रात्रि श्री अनिल शर्मा के साथ इनके निवास पर आना हुआ।
दिनांक –27-08-2002
प्रातः अनिल जी के निवास से श्री पदमेश गुप्ता के साथ अरुण अस्थाना के निवाससे डाँ॰ जोगी व सुमन दुबे को लेकर भारतीय उच्चायोग के कवि सम्मेलन के लिये प्रस्थान किया जहाँ श्री पदमेश गुप्ता के संचालन में हिन्दी दिवस मनाया गया कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया काफी सराहनीय कवि सम्मेलन रहा कवि सम्मेलन के बाद बी॰वीसी में दीपावली कवि गोष्ठी का रिकार्डिंग की गैइ दीपावाली के बाद overscas cengrses के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने गये जहाँ काव्य पाठ करने का सौभाग्य मिला व रात्रि श्री अनिल शर्मा के निवास पर आ गये ।
दिनांक — 28-08-2002
प्रातः श्री अरुण ठाकुर जो कि मंदिर के प्रधान है उनसे मिलना हुआ इसके बाद टयूब bauurleo द्वारा गजेन्द्र जी के साथ विम्ब्रेले से कैमरा खरीद कर सबसे पहले बेकर स्ट्रीट गए जहाँ मैडम तुस्साद का वैक्स म्युस्यिम देखने का सौभाग्य मिला जो कि बहुत ही आकर्षक है। रात्रि में सलमान भाई के निवास पर खिद्दमत इंटरनेशनल द्वारा एक मुशायरे व कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया था। सलमान भाई बहुत ही सरल व भावुक व्यक्ति है कवि गोष्ठी बहुत सफल रही वनवासी राम कविता को सब लोगो ने काफी पसन्द किया।
दिनांक — 29-08-2002
प्रातः भारत से श्री गजेन्द्र जी के पिता का निधन समाचार मिला दिन भर कहीं जाने का मन नही बना रात्रि में पदमेश गुप्ता, पंकज नागपाल व तान्या के साथ कैसिनो जाने का अवसर मिला जो कि लंदन में अलग तरह की दुनिया है रात्रि में अनिल जी के घर आकर विश्राम किया।
दिनांक — 30-08-2002
प्रातः घर से निकल कर पैरिस के वीसा के लिये अनिल जी के साथ फ्रैंच एमबेसी जाना हुआ जहाँ पैरिस का वीसा मीनु जी के प्रयास से सब कवियो को मिला फ्रैंच एमबेसी से श्री सक्सेना जी के साथ ब्रिज देखने को मिला जो कि पाँच सौ वर्ष पुराना है व लंदन की पहचान है ब्रिज देखने के बाद हम सब नेहरु सैन्टर पहुचें जहा श्री पदम तलवार ने कवियो का स्वागत रखा हुआ था श्रीमति दिव्या माथुर से भी मिलना हुआ नेहरु सैन्टर बहुत सुन्दर भवन है जो कि भारत का सांस्कृतिक केन्द्र है यहा साय को खिदमत इंटरनेशनल के श्री सलमान आसिफ के निर्देशण मे भगत सिंह के जीवन पर एक बहुत ही आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम मे काव्य पाठ करने के लिये श्री सलमान भाइ ने कहा इस कार्यक्रम के बाद श्री पंकज नागपाल, श्रीमति तान्या, गजेन्द्र सोलंकी व श्री पदमेश गुप्ता के साथ लंदन की रात्रि दुनिया को मिला जिसका शब्दों मे वर्णन करना बहुत कठिन है
दिनांक — 31-08-2002
शनिवार यहा छुट्टी का दिन रहता है जन्माष्टमी महापर्व पर श्री राम मंदिर साउथ मे कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन संस्कार भारती द्वारा किया गया था इस कार्यक्रम मे जाने से पहले श्री संजीव जी के घर पर दीदी माँ ॠतम्भरा के दर्शन हुऐ जो कि साउथ के भागवत कथा के लिये आये हुये थे बाद मे श्री वीरेंद्र सन्धु के घर जाने का सौभाग्य मिला जो कि भगत सिंह की भतीजी है और फिर उनके पास श्री नरेश भारतीय के स्वास्थ्य के जानकरी के लिये अस्पताल गये फिर परिवार के साथ संस्कार भारती के कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर पहूँचे जहाँ 35 बच्चो ने का बहुत ही उतकृष्ट प्रदर्शन किया श्री नवकेश पाल श्रीमती शशी ने बहुत ही श्रम किया बच्चो को तैयार किया लगभग 250 लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे निर्णायक का काम करने सौभाग्य मिला मंदिर में काव्य पाठ किया व गजेन्द्र जी व मेरा मंदिर के प्रधान श्री अरुण ठाकुर जी ने अभिनंदन भी किया ।
दिनांक – 01-09-2002
प्रातः अनिल जी के निवास पर नार्वे गये डा॰ सुनील जोगी का आगमन हुआ घर पर नाश्ता करने के बाद डा॰ दिवाकर व राखी तथा दिव्या के साथ सब कवि श्री निर्मल शर्मा के निवास पर कवि सम्मेलन के लिये गये जहाँ बहुत ही अच्छा कवि सम्मेलन रहा लगभग 5 घन्टे चलने वाले कवि सम्मेलन लगभग 70-80 लोग उपस्थित थे जिन्होने बहुत ही मन से काव्य पाठ सुना । पहले दौर का संचालन डा॰ सुनील जोगी ने किया व दूसरे दौर का संचालन मेरे हाथ किया रात्रि को 11-30 बजे अनिल जी के निवास पर आकर विश्राम किया ।