बापू
May 30th, 2007 by Rajesh Chetan
गांधी तेरा नाम तो दुकान हो गया है बापू
कई गांधी आये और कई गांधी जा रहे
राजघाट जाते सब शीश भी झुकाते सब
बापू तेरी वंदना को सुबह शाम गा रहे
बंदना का ऐसा है प्रभाव तेरी जनता पे
नकली ये गांधी आज मान बड़ा पा रहे
जल्दी से आओ बापू हमको बचाओ बापू
गांधीवादी आज पूरे देश को ही खा रहे