नारी
Jul 14th, 2008 by Rajesh Chetan
डालर कि दोड़ में ये लीन हो गई
अमरीका में नारी अब मशीन हो गई
आफिस में काम और घर में भी काम
काम करते करते प्रवीण हो गई
घर दफ़्तर और कार भी चलाती है
लगता ये एक में ही तीन हो गई
पश्चिम में तन और भारत में मन
देखो बिन जल की ये मीन हो गई
घर को पहुंचने में देर हुई जब
बिन बात के ही छानबीन हो गई