अग्रसैन जी
May 3rd, 2008 by Rajesh Chetan
सेवाधर्म भावना है अग्रसैन जी
लक्ष्मी की कामना है अग्रसैन जी
राष्ट्र प्रेम वरदान अग्रसैन जी
अग्रवंश की है शान अग्रसैन जी
जो भी अग्रसैन जी के गुण गायेगा
जग में अमर नाम कर जायेगा ॥1॥
अग्रसैन जी हमारे स्वाभिमान हैं
अग्रसैन जी हमारी पहचान है
समाजवाद की तो आप आवाज है
अग्रवंश के महान सरताज है
सेवाभाव जीवन में जो भी लायेगा
जग में अमर नाम कर जायेगा ॥2॥
अग्रोहा अग्रसैन जी का धाम है
इसको बसाना अपना ही काम है
अग्रोहा को हमारा प्रणाम है
अग्रोहा से अग्रवालों का नाम है
अग्रोहा धाम को जो भी अपनायेगा
जग में अमर नाम कर जायेगा ॥3॥
आदरणीय चेतन जी,
नमस्कार,
आपके द्वारा रचित कविता ” अग्रसेन जी ” नेट पर देख कर मान बहुत ही हर्षित हुआ, आशा है हमे आगे भी ऐसी ” महाराज जी ” पर रचित कविताए पढ़ने को मिलती रहेंगी !
धन्यवाद !
रोहित अग्रवाल,
सुदामा नगर, इंदौर रोड,
हरदा, मध्यप्रदेश.
भारत.