अहिंसा वर्ष
Apr 21st, 2007 by Rajesh Chetan
| अहिंसा अवतार भगवान महावीर आपका 2600 वाँ जन्म कल्याणक मनाकर भी हम शर्मिन्दा हैं क्योंकि आपकी अंहिसा मर रही है और हिंसा अभी जिंदा है बडे धूम-धाम से मनाया हमने आपका जन्म कल्याणक वर्ष आतंकियों में छाया रहा पूरा हर्ष ओसामा के धमाके संसद में लड़ाके कश्मीरी अंगारे और गोधरा के हत्यारे मानवता को चाट रहे हैं और कुछ धर्मों के ठेकेदार दुनियाँ को डाँट रहे हैं आपके भक्तों ने व सरकार ने किया है कमाल आपके जन्म कल्याणक पर लुटाया है माल बनाई है ऊंची-ऊंची अट्टालिकायें जलाई हैं दीप मालिकायें कहीं भजन कहीं गीत कहीं संगीत |
लेकिन नहीं मिली अहिंसा को जीत क्योंकि अहिंसा की जीत के लिये जो करना था वह हम जानते ही नही हैं और आपका सिध्दांत व्यक्ति का निर्माण हम मानते ही नही है नही चाहिये ऊँचे भवन अट्टालिकायें नही चाहिये घंटे घड़ियाल मालिकायें नही चाहिये भजन नाटक और गीत हमें तो चाहिये केवल मन का संगीत आओ लोगों के मन में अहिंसा का संगीत गुंजाये मिलकर कदम बढ़ायें मानव को मानव से जोड़ें हम हिंसक प्रवृतियों को छोड़ें दुनियाँ में फैले प्रेम प्यार अनुराग शांत हो हिंसा की आग एक दिन करना ही पड़ेगा दुनियाँ को महावीर का रास्ता स्वीकार सच्चे अर्थों में तभी होगी भगवान महावीर आपकी जय-जयकार । |
respected rajesh ji….,,,, first of all very very thanks to u for coming jhalawar in ‘KAVI SAMMELAN’.. which held on “mahavir seva dal radi ke balaji parisar…….” i heard u ……… and telling u seriously that i felt deeply satisfaction from ur poetry……. when u told us abt ur web site … then i visited it and saw and read ur great poetry on different different subject……..bt i too much like ur poetry on teen rang ,, ahinsa varsh,, and tension free.. all r very gud bt three of these really touched my heart….so i want to give u thanks for giving ur website address………. i hope u will always come to jhalwar and we will listen better litrature from u…….. now i m stopping here .. i hope u must read my this little paragraph…..
one more thing i want to say u that pls always try to take some great poet who is really involved with litrature.. .. because we dont want only jokes.. we want some deep and meaningful poetry…….. this is necessary for our country and also for each human being … becasue this litrature affact our life and our shows us that where we r going…….. u r working good work in this field and i hope that aap utrotter pragati kare………. aapka ek shrota … shailesh navlakha(jain),, dhanmandi. badabazar,, jhalawar (rajasthan.)326001……
mobile no…… 09784177410….. thanks