नगपति वंदन
Apr 21st, 2007 by Rajesh Chetan
| हिमालय यानि ईश्वर द्वारा भारत को मिला वरदान मां गंगा का उदगम स्थान आयुर्वेद की खान वैदिक व बौध्द संस्कृति का गुणगान भारत मां के माथे की शान नगपति महान घायल है जातिवाद-भाषावाद, आंतकवाद की छाया तस्करों की माया धर्मान्तरण का मक्क्डजाल और दुश्मनों की कदम ताल |
हिमालय पर जारी है ये भारत के साथ बहुत बडी गद्दारी है हिमालय यानि भारत भारत यानि हिमालय भारत को बचाना है तो हिमालय को बचाओ सांस्कृतिक शक्ति को जगाओं धर्म की पताका लहराओं हिमालय की गोदी मे खेलो और मिलकर कहो नगपति मेरा वंदन ले लो । |