कवियों ने रचनाओं से खूब रंग जमाया
Oct 18th, 2007 by Rajesh Chetan


Oct 15, 11:11 pm
फरीदाबाद, जासंकें : अग्रसेन समाज के तत्वावधान में सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में विभिन्न शहरों से आए कवियों ने रचनाओं से रंग जमाया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लाफ्टर चैलेंज विजेता सरदार प्रताप फौजदार तथा दिनेश बावरा रहे। कार्यक्रम में प्रवर पुलिस अधीक्षक आलोक मित्तल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
कार्यक्रम में संचालक दिनेश रघुवंशी ने कहा-’बड़ी छोटी रकम से घर चलाना जानती थी मां, कमी थी पर बड़ी खुशियां जुटाना जानती थी मां, मैं खुशहाली में भी रिश्तों में बस दूरी बना पाया, गरीबी में भी हर रिश्ता निभाना जानती थी मां।’ सरदार प्रताप फौजदार ने हास्य व्यंग्य की रचनाओं से माहौल को खुशनुमा बनाया। इनके अलावा राजेश चेतन तथा दिनेश बावरा ने भी रंग जमाया।