Feed on
Posts
Comments

मुख पृष्ठ  |  परिचय  |  चित्र-दीर्घा  |  पुस्तकें  |  आडियो-विडियो  |   अपने मित्र को बताएं  |  अपनों की नज़र में  |  प्रेस  |  सम्पर्क  |   My Blog

yogender_moudgil.jpg

सांस्कृतिक मंच भिवानी ने निर्णय किया है कि वर्ष 2008 का राजेश चेतन काव्य पुरस्कार पानीपत के लोकप्रिय कवि श्री योगेन्द्र मौदगिल को दिया जायेगा। प्रस्तुत है श्री योगेन्द्र मौदगिल का परिचय -

नाम :
योगेन्द्र मौदगिल

पिता : श्री राम कुमार शर्मा

माता : श्रीमती बिमला शर्मा

सम्प्रति : स्व व्यवसाय

लेखन विधा : हास्य व्यंग्य में सच्छन्द कविता (दोहा, गज़ल, घनाक्षरी)

प्रकाशित स्वरचित पुस्तकें : हास्यमेव जयते, मंज़र मंज़र अंगारे, धूल म्हं लट्ठ, देश का क्या होगा, जमाना लुच्चों का

प्रकाशित संपादित पुस्तकें : हंगामा एक्सप्रेस, व्यंग्य भरे हंसगुल्ले, हास्य कवि दरबार, व्यंग्यमेव जयते, चर्चित व्यंग्य लघुकथाएं, सबरंग मुशायरा, नये दौर के चर्चित शेर, सबरंग व्यंग्य कथाएं, पढ़ते जाओ-हंसते जाओ

विशेष :

2008 में ‘लोक-कवि’ अलंकरण (पानीपत की संस्था सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा)
2007 में ‘पानीपत-रत्न’ पुरस्कार (पानीपत की संस्था पानीपत सांस्कृतिक मंच द्वारा)
2007 में उदयभानु हंस कविता पुरस्कार (हिसार की संस्था साहित्य कला संगम द्वारा)
2006 में युगीन सम्मान (नोएडा की संस्था युगीन प्रकाशन द्वारा)
2004 में करील सम्मान (गीदम, दंतेवाड़ा, छतीसगढ़ की संस्था द्वारा)
2002 में कलमवीर सम्मान (बहादुरगढ़ की संस्था कलमवीर विचार मंच द्वारा)
2001 में गढ़गंगा शिखर समान (गाज़ियाबाद की शाखा संस्था अखिल भारतीय भाषा साहित्य परिषद् द्वारा)
इसके अतिरिक्त देशभर में अनेक संस्थाओं एवं क्लबों द्वारा सम्मानित

सब टी वी, जी टी वी, ई टी वी, एम एच वन, चैनल वन, इरा चैनल ई टी सी, जैन टी वी, सहारा चैनल, सिटी चैनल, नेशनल चैनल आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से नियमित कविता पाठ और हरियाणा की एकमात्र त्रैमासिक काव्य पत्रिका कमलदंश का छह वर्षों से निरन्तर प्रकाशन व संपादन।

सम्पर्क : 2393-94, न्यू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, सेक्टर-12, पानीपत-132103 (हरियाणा)
दूरभाष : 9466202099, 9896202929, 01814021823, 9466306263
E Mail : ymoudgil@yahoo.com, ymoudgil@gmail.com

clip_image001.jpg

सांस्कृतिक मंच भिवानी ने निर्णय किया है कि वर्ष 2007 का राजेश चेतन काव्य पुरस्कार रिवाड़ी के लोकप्रिय कवि श्री विपिन सुनेजा को दिया जायेगा। प्रस्तुत है श्री विपिन सुनेजा का परिचय -

नाम : श्री विपिन सुनेजा
शिक्षा : एम॰ ए॰, एम॰ एड॰
सम्प्रति : प्राध्यापक (अंग्रेजी)
गतिविधियां
• साहित्य, संगीत तथा अभिनय-तीनो क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय, ग़ज़ल, नज़्म, गीत, कहानी तथा नाटक में स्वतंत्र लेखन।
प्रकाशित कृतियाँ
• मालकौंस (ग़ज़ल संग्रह)
• पीड़ा का स्वयंवर (काव्य संग्रह)
सम्पादन संगीत
• दीप जलता है अकेला (काव्य संग्रह)
• आकाशवाणी से अनुमोदित कलाकार
• संगीत एलबम (1) राम रंजनी (2) हैलो बचपन (3) राम रसिका (4) आएगी मेरी याद
• हिन्दी फिल्म ‘दूसरी लड़की’ में गीत लेखन तथा संगीत निर्देशन
• अनेक संगीत रूपकों तथा नृत्य नाटकों का संयोजन
विशेष
• कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से कवि की काव्ययात्रा पर लघु शोध
• दूरदर्शन से 20 मिनट की भेंटवार्ता प्रसारित
सम्मान
• उदयभानु हंस कविता पुरस्कार 2004
• डा॰ बेन वीडर पुरस्कार
• ग्रामीण उत्थान रत्न सम्मान
• प्रज्ञा शिक्षक सम्मान
• जिला प्रशासन द्वारा अनेकों बार सम्मानित
• दर्जनों साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
सम्पर्क
स्मृति, 24, सिविल लाइन्स,
कृष्णा नगर, रेवाड़ी - 123 401 (हरियाणा)
दूरभाष : 01274 - 254754

राजेश चेतन काव्य पुरस्कार-2007

——————————————————————————————
सांस्कृतिक मंच, भिवानी द्वारा गीतकार श्री विपिन सुनेजा ‘शायक’ को
‘राजेश चेतन काव्य पुरस्कार’ चित्र में बायें से राजेश चेतन, चौधरी धर्मवीर सिंह,
विपिन सुनेजा, राजकवि उदयभानु हंस, अविनाश सरदाना, दीवान चन्द रहेजा व जगतनारायण
——————————————————————————————

कला,साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था,सांस्कृतिक मञ्च,भिवानी,द्वारा आज स्थानीय पंचायत भवन में एक विराट कवि सम्मेलन व राजेश चेतन काव्य पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में खचा-खच भरे हाल में तथा बाहर खड़ी भीड़ ने चार घंटे तक चले काव्य पाठ का आनन्द लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में चौ॰ धर्मबीर मुख्य संसदीय सचिव,हरियाणा ने पूरा समय बैठ कर कवियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह अध्यक्ष भिवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अविनाश सरदाना थे तथा विशिष्ट अतिथि गिनीज बुक में गोताखोरी में नामित श्री राजेश लाल अत्री थे। मुख्य अतिथि श्री धर्मबीर सिंह जी ने माँ सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरांत सुश्री मनजीत मारवाह ने वन्दे मातरम् का मधुरगान किया। मञ्च संचालन डाँ॰ बुद्ध देव आर्य कर रहे थे। मञ्च के अध्यक्ष श्री दीवान चन्द रहेजा ने सभी अतिथियों व कवियों का स्वागत किया। उन्होने बताया कि हर वर्ष 8 अगस्त को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भिवानी में किया जाता है तथा कला,साहित्य व समाज के प्रति समर्पण भाव रखने वाले किसी साहित्यकार को राजेश चेतन काव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है जिसमें प्रशस्ति पत्र 5100 रुपये नगद व शाल द्वारा सम्मान प्रदान किया जाता है। आज इस समारोह में रेवाड़ी के गीतकार व गजल गायक श्री विपिन सुनेजा ‘शायक’ को यह सम्मान चौ॰ धर्मबीर, राज्यकवि उदयभानु हँस व श्री अविनाश सरदाना द्वारा सम्मानित किया गया । कवि सम्मेलन की अध्यक्षता श्री उदयभानु हँस जी ने की व कार्यक्रम का संचालन फरीदाबाद से पधारे अन्तर्राष्ट्रीय कवि श्री दिनेश रघुवंशी ने किया। सर्वप्रथम हरियाणा के कवि श्री जगबीर राठी ने अपनी पंक्तियां कुछ यूं गायी ।

तीजों का त्यौहार आया ठ्ण्डी फहार लाया,
छ्म-छम पानी बरसै हरियाणा मै।
हरे खेत हरे हरा-हरा सब कुछ,
हरे रंग से भरा हर घर सै हरियाणा मै ॥

भिवानी के स्थानीय कवियत्री श्रीमती अनिता नाथ ने “माँ’’ पर अपनी कविता मधुर स्वर में इस प्रकार गायी:

माता, सखा, संगीनी बनकर, जो विश्वास रचा पल में।
ऐसी नारी अबला होगी, ये कैसे माना जग ने॥

लाल किले के अन्तर्राष्ट्रीय कवि दिल्ली से पधारे श्री राजेश चेतन ने अपनी प्रस्तुति इस प्रकार दी

वोट बैंक का राग हमारे भारत में,
खून हो गया फाग हमारे भारत में।
कुर्सी वाले मिलकर देखो लगा रहे,
आरक्षण की आग हमारे भारत में ॥

दिल्ली से पधारी नवोदित कवियत्री सुश्री ॠतु गोयल ने अपने मधुर कंठ से यह कविता गा कर दर्शकों की वाह-वाह बटोरी

मौत सच है, मगर जिन्दगी देखिए
चांद को देखना हो अगर आपको,
दाग मत देखिए रोशनी देखिए

राजेश चेतन काव्य पुरस्कार-2006

——————————————————————————————
सांस्कृतिक मंच, भिवानी द्वारा युवा गीतकार डा. रमाकान्त शर्मा को
‘राजेश चेतन काव्य पुरस्कार’
——————————————————————————————

भिवानी ८ अगस्त २००६, सांस्कृतिक मंच, भिवानी द्वारा भिवानी में जन्मे अंतर्राष्ट्रीय कवि श्री राजेश चेतन के जन्मदिन पर उनके नाम से एक पुरस्कार आरंभ किया गया। नेकीराम शर्मा सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री महेन्द्र कुमार, उपायुक्त्त भिवानी मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित थे व बी टी एम के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र कौशिक ने समारोह की अध्यक्षता की, साहित्य अकादमी हरियाणा के निर्देशक श्री राधेश्याम शर्मा के सान्निध्य व श्री राजेश चेतन की उपस्थिति में युवा गीतकार डा. रमाकान्त शर्मा को ‘राजेश चेतन काव्य पुरस्कार’ अर्पित किया गया।

पुरस्कार वितरण के बाद एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें पूज्यसंत मुनि जयकुमार, श्री महेन्द्र शर्मा, श्री गजेन्द्र सोलंकी, डा. रश्मि बजाज, श्रीमती अनीता नाथ तथा अरुण मित्तल ‘अद्भुत’ ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन प्रख्यात कवि श्री गजेन्द्र सोलंकी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महामंत्री श्री जगतनारायण ने किया।

समारोह में सर्वश्री बुद्धदेव आर्य, गिरधर, डा आर डी शर्मा, भारत भूषण जैन, सुरेंद्र जैन, सज्जन एडवोकेट की विशिष्ट उपस्तिथि नें समारोह को गरिमा प्रदान की।