आरुषि
May 26th, 2008 by Rajesh Chetan
| नगर नोएड़ा लगता कुछ घबराया है एक पिता ने रिश्ता नहीं निभाया है निठारी को नहीं भूला हम पाये थे आरुषि ने फिर से हमें रुलाया है |
![]() |
मुख पृष्ठ | परिचय | चित्र-दीर्घा | पुस्तकें | आडियो-विडियो | अपने मित्र को बताएं | अपनों की नज़र में | प्रेस | सम्पर्क | My Blog
May 26th, 2008 by Rajesh Chetan
| नगर नोएड़ा लगता कुछ घबराया है एक पिता ने रिश्ता नहीं निभाया है निठारी को नहीं भूला हम पाये थे आरुषि ने फिर से हमें रुलाया है |
![]() |
Mar 8th, 2008 by Rajesh Chetan
वक्त के तेवर पी एम जी पहचान गये
साम्यवादियों को भी थोड़ा जान गये
परमाणु मुद्दा सुलझाने को मोहन जी
वाजपेयी को भीष्म पितामह मान गये
Mar 1st, 2008 by Rajesh Chetan
लोकसभा में खूब बजे हैं बाजे जी
सत्ता वाले मिलजुलकर हैं नाचे जी
वित्त मंत्री खूब पिटारा खोला है
चुनाव हमारे लगता है दरवाजे जी
Feb 25th, 2008 by Rajesh Chetan
नया विधेयक परिसीमन का आया है
नव खुशियाँ और नया सवेरा लाया है
दशकों से जो कुर्सी को हैं तोड़ रहें
चेहरा उनका लगता कुछ मुरझाया ह
Feb 1st, 2008 by Rajesh Chetan
| वैद्य मौत का यार हमारे भारत में कैसा है व्यापार हमारे भारत में पुलिस के सम्मुख किडनी बेच गया देखो डाक्टर सीमा पार हमारे भारत में |
![]() |
Jan 23rd, 2008 by Rajesh Chetan
![]() |
हाथ लगा और शेयर देखो फिसल गए अम्बानी जी सबसे आगे निकल गए आम आदमी जब भी गया दलाल स्ट्रीट शेयर बनकर शेर उसे ही निगल गए |
Jan 16th, 2008 by Rajesh Chetan
| माया जी का जन्मदिन खूब मचा तूफान बसपा वाले कर रहे बहना का सम्मान बहना का सम्मान केक काटा है भारी नोट चढ़ाओ खूब मची है मारामारी कह चेतन कविराय राज की देखो छाया मुलायम भी रटते हैं अब माया माया |
![]() |
Jan 16th, 2008 by Rajesh Chetan
![]() |
पहले थे बड़े ही गोल्ड बकनर उम्र से हो गए अब ओल्ड बकनर ईमान की बालिंग नहीं झेल पाए इंडिया टीम से हुए बोल्ड बकनर |
Jan 1st, 2008 by Rajesh Chetan
दौ हजार सात में कांग्रेस की हार
दौ हजार आठ में सोनिया जी बीमार
भाजपा ने कर दिया है भगवा अलर्ट
दिल्ली में आ रही है अडवाणी की सरकार
Dec 28th, 2007 by Rajesh Chetan
| मुशर्रफ की मेहरबानी हो गई लोकशाही बेजुबानी हो गई आतंक की गोली चली और देखिये बेगम भुट्टो खुद कहानी हो गई |
![]() |
Dec 22nd, 2007 by Rajesh Chetan
कलाम का जाना खटका
मायावती के चक्कर में पुनः
यू॰ पी॰ भटका
ऐश अभिषेक की शादी
डेरा सच्चा सौदा की बर्बादी
नन्दी गांव में तनाव
राम सेतु तोड़ने का प्रस्ताव
दिल्ली निगम में भाजपा का राज
गुजरात में मोदी जी का काज
20-20 में भारत की जीत
और पाकिस्तान को मिली
टेस्ट श्रंखला की हार
2007 को सादर नमस्कार
Dec 17th, 2007 by Rajesh Chetan
![]() |
विद्या का ये मंदिर लहूलुहान है बच्चे-बच्चे में हिंसा की तान है कृष्ण सुदामा को गुरुकुल में मार रहा स्वर्गलोक में बापू भी हैरान है |
Dec 12th, 2007 by Rajesh Chetan
| नहीं कोई अब जिन्ना से प्यार है ना ही कोई संघ से तकरार है अडवाणी जी बैठें पी एम कुर्सी पर अब ये राजग को भी स्वीकार है। |
![]() |
Dec 8th, 2007 by Rajesh Chetan
![]() |
मधुशाला की मदिरा भी शर्माएगी बाला जब-जब हाला लेकर आएगी बाला के नयनों की हाला के आगे मदिरा तो पानी-पानी हो जाएगी |
Nov 27th, 2007 by Rajesh Chetan
कुतुब के रास्ते से मैट्रो को हटाना जरूरी है
ताजमहल को धुंए से बचाना जरूरी है
रामसेतु भी है जन-जन की आस्था
फिर क्यों उस आस्था को मिटाना जरूरी है
Nov 23rd, 2007 by Rajesh Chetan
मनमोहन जी ने कहा राहुल हैं युवराज
कांग्रेस और देश का भला करेंगे काज
भला करेंगे काज बोलना सीख रहे हैं
संसद में भी थोड़ा थोड़ा दीख रहे हैं
कह चेतन कविराय आरती, वन्दन गाओ
आने वाले पी॰ एम॰ जी को शीश झुकाओ
Nov 7th, 2007 by Rajesh Chetan
कुर्सी बड़ी महान देखिये मियां जी
देश बड़ा परेशान देखिये मियां जी
आपातकाल में सांस नहीं ले पाओगे
खतरे में है जान देखिये मियां जी
Oct 26th, 2007 by Rajesh Chetan
पत्नी ने भी कैसा धर्म निभाया है
साल साल भर हमको खूब रुलाया है
करवा चौथ को एक दिन पूजा होती
हमको उल्लू उसने खूब बनाया है
Oct 20th, 2007 by Rajesh Chetan
संतों का सम्मान दशहरा होता है
दुष्टों का अपमान दशहरा होता है
राम द्रोहियों को फांसी पर लटकाओ
धर्म विजय अभियान दशहरा होता है।
Oct 15th, 2007 by Rajesh Chetan
नेताओं में छल ही छल है दिल्ली में
बस वालों में पूरा बल है दिल्ली में
ब्लू लाईन को रोक नहीं सकता कोई
केवल मौत ही इसका हल है दिल्ली में
Oct 5th, 2007 by Rajesh Chetan
सिंहासन और प्याज का गहरा है सम्बन्ध
कुर्सी आई और गई अद्भुद इसकी गंध
अद्भुद इसकी गंध कांग्रेस डोल रही है
शीला आंटी मुख से कुछ ना बोल रही है
कह चेतन कविराय प्याज लगता है भारी
देखें किसके हाथ में होगी दिल्ली प्यारी
Sep 25th, 2007 by Rajesh Chetan
सारे जग में ऊँची शान
क्या कर लेगा पाकिस्तान
सारी दुनिया मान गई
विश्व विजेता हिन्दुस्तान
Sep 21st, 2007 by Rajesh Chetan
पावन धवल चरित्र हमारी दिल्ली में
पुलिस बनी है मित्र हमारी दिल्ली में
भर्ती होने से पहले ही दिखा दिया
अपना नंगा चित्र हमारी दिल्ली में
Sep 14th, 2007 by Rajesh Chetan
दिल्ली आसन पर जमे हैं राहु केतु
राम का ये भक्त है बस वोट हेतु
राजनीति में उलझ कर रह गया है
क्या बचेगा राम सेतु राम सेतु
Aug 4th, 2007 by Rajesh Chetan
मल्होत्रा अशोक ने कैसा किया कमाल
चाय चक्कर में हुआ देखो मालामाल
देखो मालामाल हुई नेता से यारी
विधानसभा में खूब चलाई ठेकेदारी
कह चेतन कविराय धन्य है सी बी आई
पता लगेगा किस किसने है रिश्वत खाई
Jul 28th, 2007 by Rajesh Chetan
महिलाओं की पूजा करता यूपीए
प्रतिभा पाटिल पर है मरता यूपीए
केवल चाटूकार पसन्द हैं मैडम को
किरण बेदी जी से डरता यूपीए
Jul 21st, 2007 by Rajesh Chetan
हिन्दी अब तो अमरीका में जायेगी
हिन्दी से हिन्दा बनकर के आयेगी
अमरीका से लौटी अपनी हिन्दी माँ
भारत में फिर कुछ तो इज्जत पायेगी
Jul 13th, 2007 by Rajesh Chetan
शीला जी को कुर्सी से ही प्यार है
ब्लू लाईन का चहुंओर चीत्कार है
मौत के सौदागर सड़कों पर नाच रहे
निद्रा में क्यू दिल्ली की सरकार है
Jul 6th, 2007 by Rajesh Chetan
आतंकी साजिशें जंजाल हो गई
पाकिस्तानी जनता बेहाल हो गई
मुशर्रफ जी शांति का ढोल पीटते
लाल मस्जिद खून से लाल हो गई
Jun 15th, 2007 by Rajesh Chetan
रायसीना हिल्स की प्यारे अलग छटा है अलग है वादी
यू पी ए और एन डी ए की टूट गई चुनावी शादी
शेखावत तो निश्चित होगा राष्ट्रपति हो या पत्नी हो
एक ओर शेखावत दादा दूजी ओर शेखावत दादी
Jun 8th, 2007 by Rajesh Chetan
विश्वविद्यालय एडमिशन क्या कहना
भटक रहा है तन और मन क्या कहना
लगता है पैरिस ही उत्तरा दिल्ली में
चहुंओर है फन ही फन क्या कहना
Jun 2nd, 2007 by Rajesh Chetan
राजस्थान में है मचा देखो क्या हुडदंग
गुर्जर मीणा में छिड़ी बड़े जोर की जंग
बड़े जोर की जंग बसुन्धरा दूर खड़ी है
राजमार्गों पर भी मित्रों जंग छिड़ी है
कह चेतन कविराय आरक्षण बंद कीजिये
खुशहाली के मार्ग का प्रबन्ध कीजिये
May 25th, 2007 by Rajesh Chetan
मनमोहन सरकार का बीता तीजा वर्ष
कांग्रेस में अब है नहीं देखो कोई हर्ष
देखो कोई हर्ष महंगाई बढ़ती जाती
हर चुनाव में मात सोनिया मुँह की खाती
कह चेतन कविराय करो ना जनता दोहन
फिर से ना आ पाओगे तुम प्यारे मोहन
May 24th, 2007 by Rajesh Chetan
हरे हरे पर्वत के ऊपर गुफा दीखती है सुंदर
गोहाटी में गोरा माँ है, मेघालय में शिवशंकर
गौमाता के थन से निकली बूंद बूंद ये कहती है
एकलव्य की भूमि का पावन है कंकर कंकर
May 24th, 2007 by Rajesh Chetan
नकल असल का बोल रहे ये पंगा है
गुरूओं की भूमि पर फैला दंगा है
सच्चा सौदा झुकने को तैयार नही
आग लगाने का ये कैसा धंधा है
May 21st, 2007 by Rajesh Chetan
आग लगी है पूर्वोत्तर की घाटी में
धर्मों के षडयंत्र हमारी माटी में
ब्रह्मपुत्र के बेटों निद्रा को छोडो
बांग्लादेशी है अपनी गोहाटी में ।
May 11th, 2007 by Rajesh Chetan
तीन बी जब मिल गये ब्राह्मण बसपा बहन
यू॰ पी॰ में फिर हो गया बाकी सबका दहन
बाकी सबका दहन भले हो राहुल गांधी
बच्चन से भी नहीं चली वोटों की आंधी
कल्याण सिंह भी राम नाम को जाप रहे है
अमर मुलायम माया जी से कांप रहे है
Apr 27th, 2007 by Rajesh Chetan
बालीवुड से हालीवुड की गली गई
सुंदर बाला शिल्पा अपनी छली गई
एडस रोकने को लाई थी गेरे को
एडस फैला कर दिल्ली से क्यों चली गई
Apr 27th, 2007 by Rajesh Chetan
यू॰ पी॰ में ही फिर से आना बच्चन जी
अमर सिंह का साथ निभाना बच्चन जी
निठारी के बच्चें लेकिन कहते हैं
मुलायम को संग में लाना बच्चन जी
Apr 25th, 2007 by Rajesh Chetan
ऐश्वर्य अभिषेक जहाँ जहाँ भी जायेंगे
टी॰ वी॰ चैनल अपना धर्म निभायेंगे
जूते चप्पल पड़ते हैं तो पड़ जायें,
हनीमून की तस्वीरें भी लायेंगे
Apr 24th, 2007 by Rajesh Chetan
अपनी कॉपी खुद ही अब तो जांच रहे हैं राहुल जी
निज पुरखों की गरिमा को ही बांच रहे हैं राहुल जी
अटल बिहारी के शासन में रोड़ बने जो भारत में
अब उन पर क्यूं झूम झूम कर नाच रहे हैं राहुल जी
Apr 23rd, 2007 by Rajesh Chetan
हर दिन कोई राह खोजते दादा बी
पंडों के घर रोज दौडते दादा बी
ऐश की डोली जब तक घर पर ना आई
मंदिर मंदिर हाथ जोडते दादा बी
Apr 21st, 2007 by Rajesh Chetan
सांसद भी अब हो गये बड़े कबूतरबाज
संकट में है भाजपा बंद हुई आवाज़
बंद हुई आवाज़ चढ़ा नेता का पारा
बुरे फंसे है नेता अपने श्री कटारा
रोज रोज ही संसद में घोटाला होगा
लोकतन्त्र का चेहरा सचमुच काला होगा॥
Apr 13th, 2007 by Rajesh Chetan
दिल्ली पुलिस होशियार हैं कटते अब चालान
एक डन्डे से हांकते सबको एक समान
सबको एक समान दुःखी हैं छोरा छोरी
शीशे हो गये साफ हो कैसे जोरा जोरी
कह चेतन कविराय मोबाईल सुनना भारी
कामनवेल्थ खेल की लगता है तैयारी
Apr 7th, 2007 by Rajesh Chetan
एम॰ सी॰ डी॰ में आ गई भाजप की सरकार
कांग्रेस के सिर पर पड़ी तोड़ फोड़ की मार
तोड़ फोड़ की मार खुराना मुंह लटकाये
हाथी की भी चाल देखकर सब घबराये
कह चेतन कविराय शेर भी लगते बिल्ली
हार गये सब नेता जीती अपनी दिल्ली
Apr 5th, 2007 by Rajesh Chetan
चैपल ने
सचिन को बाउंसर मारा और
सचिन ने पलटकर, चौका
चैपल आउट
वर्ल्ड कप से आउट टीम
की शब्द बोछार पर कह सकता हूँ
खेल में सदभावना की गन्ध हो
कोक पेप्सी के विज्ञापन बन्द हो
देश में सब खेल तब ही आ सकेंगें
क्रिकेट पर दस साल का प्रतिबन्ध हो ।
Apr 3rd, 2007 by Rajesh Chetan
निगम चुनाव के
कारण भाईचारा बढ रहा है,
जो नेता कभी
राम राम भी नहीं करता था
आजकल पांव में
पड रहा है।
कल ही मेरा पडोसी नेता
राम लुभाया
घर आकर बोला क्यूं चेतन भाया
बटन देखकर दबाना और
इस चुनाव में हमको ही जिताना।
मैने कहा - नेता जी
आ रही है पांच अप्रैल की प्रभात
ठीक है आपकी बात परन्तु
क्या इसके बाद भी होगी
आपसे मुलाकात।
मेरे जवाब पर
राम लुभाया परेशान है
क्योंकि सिर्फ पांच अप्रैल
तक ही वोटर उसका
भगवान है॥
Apr 3rd, 2007 by Rajesh Chetan
आजकल राजा पेट से नहीं
पेटी से बनता है और अब तो
पेटी भी गई आई है और
राजा चुनने के लिये
हमने वोटिंग मशीन बनाई हैं।
चुनाव के अंतिम दौर में
वोटिंग मशीन के लिये
कसरत जारी है तथा
साम, दाम, दण्ड, भेद
सर्वनीति अपनाना
हर प्रत्याशी की लाचारी है।
इस चुनाव से
सामाजिक टूटन बढ़ रही हैं
गुण्डों में मस्ती चढ़ रही हैं
जातिवाद मुंह खोले खडा है और
लोकतन्त्र किसी कोने में पडा है।
ये सब देखकर
आम वोटर परेशान है
आखिर ये कैसी
लोकतन्त्र की दुकान है॥
Mar 31st, 2007 by Rajesh Chetan
दिल्ली की बडी सी
कालोनी में
छोटा सा झुग्गी कबीला
कबीले में चलती है
रोज वोट लीला
कबीले के छुटभैय्या
नेता के संग
हर पार्टी का
प्रत्याशी आता है और
मदिरा, साईकिल तथा सिलाई मशीन के
लालच दिखाता है
परन्तु कबीले के छुटभैय्या नेता
का बडा ताव है और
हर प्रत्याशी के लिये उसका
अलग अलग भाव है
ये लोकतन्त्र नहीं
व्यापार तन्त्र है और
जिस पार्षद की जेब भारी होगी
उसके पास ही
पार्षद बनने का मन्त्र है
Mar 30th, 2007 by Rajesh Chetan
जब से भारत
वर्ल्ड कप क्रिकेट से
बाहर आया है
निगम चुनाव में
उत्साह छाया है
क्रिकेट का बुखार
चुनाव अभियान में
कांटे बो रहा था
रात भर क्रिकेट में
डूबा पार्टी कार्यकर्ता
प्रातः चुनाव अभियान के
समय सो रहा था
लगता है निगम उम्मीद्वारों ने ही
मिलकर जोर लगाया है और
भारत को वर्ल्ड कप में हराया है
वर्ल्ड कप तो गया अब
निगम कप का अभियान जारी है
आओ देखें इस बार
किसकी बारी है
Mar 29th, 2007 by Rajesh Chetan
कांग्रेस के अजय माकन का
दिल्ली मास्टर प्लान
दिल्ली का हर नागरिक चलेगा अब
सीना तान
ना सिलिंग
ना बुलडोज़र
खुशहाली ही खुशहाली
सब मिलकर बजाओ ताली
अब रोज ही होगी दिवाली पर
इतना रखना ध्यान
हे ! वोटर कृपानिधान
दिल्ली निगम चुनाव में
हाथ का बटन ही दबाना
और एम॰ सी॰ डी॰ में
कांग्रेस को ही लाना
भला हो भगवान
बटन दबाने से ही पूर्व
खुल गई पोल
और कांग्रेसी नेता को अब
सिक्कों से नहीं
वाणी से तोल
ये मास्टर प्लान नहीं
वोट प्लान था
अजय माकन हो या जगमोहन
जनता पर तो हर नेता ने तलवार चलाई हैं
इधर गिरे तो कुआं उधर गिरे तो खाई है
तो हे वोटर
संभल कर बटन दबाओ
और किसी भी नारे के
चक्कर में ना आओ
क्योंकि ये सब प्लान
धोखा है
और 5 अप्रैल ही आपके पास
आखिरी मौका है
Mar 28th, 2007 by Rajesh Chetan
चुनावी दंगल में खूब
मजा आ रहा है
कांग्रेस का कार्यकर्ता
भाजपा के नारे लगा रहा है
भाजपा वाला परेशान है
दिल में खुराना और
चेहरे पर कमल की मुस्कान है
कुछ तथाकथित नेता तो
कर रहे है कमाल
नाश्ता के समय बसपा और
दोपहर भोजन के समय
सपा से कदम ताल
सन्धया समय चौटाला और
रात्रि में शरद पवार के गले में माला
कुल मिलाकर हर दल में
विभीषण है अतः
निगम चुनावी रण भीषण है
Mar 27th, 2007 by Rajesh Chetan
दिल्ली निगम चुनाव में
कमल कुछ मुस्कुरा रहा है
हाथ घबरा रहा है
हाथी पगलाया है और
खुराना ने चौटाला का
ऐनक लगाया है
मुलायम की साईकिल रफ्तार मंद है तथा
शरद पवार की घडी बन्द है
निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं और
सब एक दूजे को यूं बोल रहे हैं
प्राणों से भी प्यारा है
दिल्ली निगम हमारा है
खटका जरा दबा देना
गूंज रहा ये नारा है
Mar 27th, 2007 by Rajesh Chetan
नवरात्र के कारण
चुनाव प्रचार चल रहा है
फीका – फीका
किसी भी दल के किसी कार्यकर्ता में
कोई उत्साह नहीं दीखा
अब दुर्गा अष्टमी के बाद
चुनावी भैरूं की बारी है तथा
मदिरा का प्रसाद चढाना
लोकतन्त्र में
हर प्रत्याशी की
लाचारी है
प्रसाद चढाओ या
करो पूजा
लेकिन
जब तक वोटर देवता नहीं पसीजा
परिश्रम बेकार है आओ देखें
इस बार
दिल्ली नगर निगम में
किसकी सरकार है।
Mar 23rd, 2007 by Rajesh Chetan
परीक्षा में सवाल पूछा
पार्षद के लिये योग्यता बताओ
दिल्ली के विद्यार्थी ने लिखा
लोकतन्त्र की मजबूरी है अतः
पार्षद बनने के लिये
बडे नेता का बेटा, पत्नी,
सचिव या चमचा होना
बहुत जरूरी है,
बालक के इस जवाब पर कह सकता हूँ
निगम पार्षद नोट कमाता
एम॰ एल॰ ए॰ विश्वास गवाता
सांसद अपना शर्मिन्दा है
लोकतन्त्र फिर भी जिन्दा है।
Mar 20th, 2007 by Rajesh Chetan
दिल्ली के निगम चुनाव का
सेमीफाइनल यानी टिकटों का वितरण
वित्त का रण ही रहा
कम शब्दों में
वित्त कि जीत
विचार की हार, चाहे
विपक्ष हो या सरकार
आम कार्यकर्ता यानी ग्रासरुटर
दरी बिछाता रहा और
पैराशूटर अपने आकाओं का
आशीर्वाद पाता रहा
इस दृश्य पर यही कह सकता हूँ
भ्रष्टाचारी बेल हमारी दिल्ली में
चोर चोर का मेल हमारी दिल्ली में
भूमाफ़िया नेता के संग मिल बैठा
सता का ये खेल हमारी दिल्ली में ।
Mar 13th, 2007 by Rajesh Chetan
क्रिकेट
उन देशों में छाया है
जहाँ अंग्रेजो ने डन्डा बजाया है
अमरीका, चीन जापान
कहीं नही गूंजती क्रिकेट की तान
ये सब खेल जगत के हीरो हैं
पर हम क्रिकेट को छोड
सब खेलो में जीरो हैं
वर्ल्ड कप के युद्ध पर
यही कह सकता हूँ -
ये कैसा त्यौहार हमारे भारत में
कैसी मारामार हमारे भारत में
सब खेलों को लील गया क्रिकेट बल्ला
क्रिकेट का बुखार हमारे भारत में ।
Mar 6th, 2007 by Rajesh Chetan
होली के दिन
झारखंड में
हिंसा का ताण्डव
देखकर लगता है
नक्सलवाद की जड़
भारत में गहरी है
और उसके सामने
लोकतांत्रिक सरकार बहरी है
सांसद सुनील महतो की
हत्या पर यहीं कह सकता हूं
आतंकी सरकार साथियों भारत में
कदम कदम पर हार साथियों भारत में
सांसद महतो की हत्या पर सब चुप हैं
ये कैसा त्यौहार साथियों भारत में ।
Feb 21st, 2007 by Rajesh Chetan
दिल्ली में आजकल
बसन्त उत्सव नही अपितु
टिकटोत्सव की बहार है और
पार्क के बजाय
हर नेता के दरवाजे
लम्बी लम्बी कतार है
टिकट प्रेमियों के हाथ
फूल-पत्र नही
बायोडाटा प्रोफाईल है और
हर टिकटार्थी
स्वयंभू सन्त वेलेंटाइन है
एक सन्त ने दूजे से कहा
हर दिन उपकार करता हूँ
जनता से प्यार करता हूँ
टिकट जो मिल जाये तो
हर वादा स्वीकार करता हूँ ॥
Feb 14th, 2007 by Rajesh Chetan
तीसरी शताब्दी के
सन्त वेलेंटाइन
प्रेम के लिये शहीद हो गये
सन्त ने कहा कि
प्यार कर और भारत में भी
पाँच हजार साल पूर्व श्री कृष्ण ने कहा
प्यार कर अतः
कृष्ण के देश को
सन्त वेलेंटाइन से कैसा डर
परन्तु भारत में
वेलेंटाइन डे के नाम पर जो
तथाकथित प्रदर्शन होता है
उसके लिये यहीं कह सकता हूँ
प्रेमी जोडा पार्क में और
मौसम फाईन
बोल रहे हैं एक दूजे को
वेलेंटाइन वेलेंटाइन ।
Feb 7th, 2007 by Rajesh Chetan
पाकिस्तानी आतंकवादी का
बांग्लादेश के रास्ते
दिल्ली आना तथा
वारदात करने से पूर्व पकडा जाना
दिल्ली में आतंकियों की मनमानी हैं
लगता है दिल्ली भारत की नहीं
आतंक की राजधानी है ।
संसद हो या
मिन्टो रोड
दिन हो या रात
पुलिस करती रही
आतंकियो से दो-दो हाथ
पुलिस को बधाई ।
भारत में किन्नर समुदाय भी
अपना राष्ट्रधर्म निभाता है
तथा अपने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में
पाकिस्तान को छोड
सभी पडोसी देशों
को बुलाता है ।
समय आ गया
हमारे नेतागण भी
अपना राष्ट्रधर्म जानें तथा
दोस्त को दोस्त व
दुश्मन को दुश्मन मानें ।
Feb 2nd, 2007 by Rajesh Chetan
लंदन में
शिल्पा को
तंग करने का बदला
रतन टाटा ने लिया तथा
कोरस की नीलामी पर
अंग्रेजो को घायल किया
भारत की इस जीत पर
कह सकता हूँ
दुनिया भर में फैल गया सन्नाटा है
हर दादा के मुँह पर अपना चाटा है
लंदन की गलियों में अब ये गूंज रहा
कोरस का मालिक भारत का टाटा है।
Jan 25th, 2007 by Rajesh Chetan
गणतन्त्र या रिपब्लिक
प्रजातन्त्र या लोकतन्त्र
मतलब साफ है,
अब राजाओं का नही
जनता का राज है, परन्तु
जनता का अपने ही तन्त्र पर
क्रोध बढ़ता जा रहा है और
मतदान का प्रतिशत
लगातार घटता जा रहा है।
जाति धर्म को नही
देश को करें मतदान, और
सब मिलकर कहें
हमारा गण्तन्त्र महान।
Jan 19th, 2007 by Rajesh Chetan
यू॰के में
बिग ब्रदर शो मे
भाईचारा नही अपितु
घृणा का बोलबाला है
अत: रंगभेदी टिप्पणी के
कारण घायल अपनी
शिल्पा बाला है
वास्तव में
भारत ही है दुनिया का
बिग ब्रदर
अत: गांधी के भारत को
इन छोटी मानसिकता वालों से
कैसा डर
शिल्पा को ये ही सुझाव है –
आंसू नही बहाने होंगे
गीत प्यार के गाने होंगे
ये जो हम से घृणा करते
भारत के दीवाने होंगे ।
Jan 16th, 2007 by Rajesh Chetan
उल्फा द्वारा
असम के
हिन्दी भाषियों पर हमला , मतलब
राष्ट्र की एकता अखंडता पर प्रहार
राष्ट्र भाषा का बहिष्कार
व लोकतंत्र का तिरस्कार है
काश आज सरदार के बजाय होते
सरदार पटेल, तो नही चलता
ये आंतकियों का खेल
केंद्र व असम की सरकार जागे
और देखें कि हिन्दी भाषी
असम से न भागें ।
राष्ट्र की एकता अखंडता का
ढोल पीटने वाले नेता
मौन हैं
आखिर उल्फा के पीछे
कौन हैं ?
Jan 3rd, 2007 by Rajesh Chetan
हिन्दी सिनेमा के
महानायक को
उत्तरप्रदेश की तरक्की
इतनी प्यारी है कि
अब अगला जन्म भी
यू॰ पी॰ में लेने की तैयारी है
कामना अच्छी है
सच्ची है परन्तु
निठारी काण्ड देखकर भी यदि
आपका है ये विचार
तो हमें लगता है
आपको यू॰ पी॰ के बजाय
मुलायम और अमर सिंह
से ही है प्यार
अमिताभ जी !
हो सके तो
इस जन्म में
एक बार निठारी आओ
तथा मासूम बच्चो की वेदना पर
एक फिल्म बनाओ
ये फिल्म जब दिखाई जायेगी तो
मासूम बच्चो की आत्मा
आपका गुण गायेगी
विज्ञापन को छोड़ अनुशासन में आओ
स्वार्थ छोड़ मानव धर्म निभाओ
यदि आपने मेरा
ये प्रस्ताव किया स्वीकार
तो सारे भारत में होगी
आपकी जयजयकार।
Dec 27th, 2006 by Rajesh Chetan
नटवर का तेल
शिबु सोरेन को जेल
अफजल से डिलिंग
दिल्ली में सिलिंग
प्रिंस का होल
खुराना जी के बोल
अभिषेक का यशभारती और
ऐश्वर्य की आरती
राखी जैसी मिस
मिक्का जैसा किस
मुंबई के विस्फोट और
महाजन परिवार पर चोट
बाबा रामदेव का ज्ञान तथा
सिद्धु की मुस्कान
बिस्मिल्लाह का जाना और
सौरभ गांगुली का आना
ये लम्हे रहेंगे यादगार
2006 को सादर नमस्कार
आशा और विश्वास लिये
नव बर्ष खड़ा है द्वार
आओ करें मिलकर अभिनन्दन सत्कार
नववर्ष के स्वागत में करें
चीयर-चीयर-चीयर
आप सब पाठको को
हैप्पी न्यू ईयर—
Dec 23rd, 2006 by Rajesh Chetan
हिन्दी अध्यापक ने किया सवाल
माया मिली ना राम मुहावरे का
वाक्य मे प्रयोग करो
त्रिनगर के एक छात्र ने हाथ उठाया और
अध्यापक के कहने पर बताया
हमारे एक पार्षद ने
एक महिला के प्यार के चक्कर मे
जान गवाई और
उनकी महिला मित्र ने कुर्सी के चक्कर मे
जेल की हवा खाई
अतः इस घटना के साथ बहता हूँ
और एक नया दोहा कहता हूँ
प्यार व्यार कुछ था नही, ये तो था बस काम
गुरू जी इसको ही कहें, माया मिली ना राम ।
Dec 17th, 2006 by Rajesh Chetan
लोकतंत्र की जाने क्या मजबूरी है
हत्यारें की फांसी से क्यूं दूरी है
अफजल से जो प्यार कर रहे भारत में
उनका फांसी चढना बहुत जरूरी है ।
Dec 17th, 2006 by Rajesh Chetan
पासवान चाँद है
शिबु साँप है
शरद पवार नन्दी है
मयावती आपके प्यार की बंदी है
करूणानिधि मृगछाला है
अमर सिंह जहर का प्याला है
मुलायम तीसरा नेत्र है
मुशर्रफ आपका मित्र है
लालू जी आपका त्रिशूल है और
आपसे टकराना भाजपा की भूल है ।
Dec 17th, 2006 by Rajesh Chetan
काहे दुनिया मचा रही कोहराम है
वही सिकंदर जिसके कर में दाम है
ओसामा तो हाथ ना आया क्या करते
चढा दिया फ़ांसी ऊपर सद्दाम है ॥
Oct 4th, 2005 by Rajesh Chetan
एस. एम. एस.
यानि सरदार मनमोहन सिंह
या कह सकते हैं- संकट में सांस
अर्जुन सिंह के भगवाकरण पर किताबी तीर
अमरिन्दर सिंह का सतलज नीर
आन्ध्रा का मुस्लिम आरक्षण
लालू का गोधरा सर्वेक्षण
सबकी अपनी अपनी दुकान है
देश जाये भाड में
सरदार जी इनसे परेशान है
सोनिया व साम्यवादियों से आग्रह है
डुगडुगी बजाओ
अपने इन बंदरो को समझाओ
और मनमोहन सिंह के साथ मिलकर
देश को बचाओ
Sep 27th, 2005 by Rajesh Chetan
परिवारवाद के जाने की तैयारी हैं
क्योंकी लालूवाद सब पर षरी हैं
भाई-भतीजावाद से बचने की
देखिये कैसी है कला
बीबी मुख्यमंत्री और
साला संसद को चला
दूसरा राज्यसभा के लिये तैयार हैं
और तीसरे को कुर्सी का इन्तजार हैं
बीबी से प्यार के मामले में
शाहजंहा भी शर्माते हैं
जब लालू को अपने से आगे पाते हैं
शाहजंहा ने तो केवल ताजमहल बनवाया
लालू ने ताज ही बीबी को चढाया
145 सीट वाली काग्रेंस
21 सीट वाली राजद से इस लिये घबराती हैं
क्योंकी काग्रेंस तो केवल राजीव की बीबी चलाती हैं
हाँ! अगर काग्रेंस में राजीव के साले भी आते
तब लालू यादव कैसे ऑंख दिखाते?
फिर भी लालू रहे सदैव
ईमानदार और स्वछंद
जिस जेल का उद्धाटन किया उसी में रहे बंद
अच्छा होता लालू जी से किसी
श्मशान घाट का उद्धाटन करवाया जाता
कम से कम एक से तो
भारत निजात पाता
फिलहाल लालू जी की शान हैं
क्योंकी वो महान हैं
जेल से रेल, राबडी से चारा
हुल्लड से कुल्हड
लालू की कहानी हैं
क्योंकी लालू ही सच्चा “हिन्दुस्तानी” हैं।
Sep 20th, 2005 by Rajesh Chetan
यू. पी. ए. सरकार ने
चार राज्यपालों को हटाया
बधाई!
आखिर देर ही से सही
काग्रेंस को अकल तो आई
साम्प्रदायिक शक्तियों पर की है
करारी चोट
इस कारण ही तो जनता ने दिये थे
आपको वोट
अब कम से कम चार राज्यों में
साम्प्रदायिक सदभाव बना रहेगा, और
काग्रेंस का झन्डा तना रहेगा
हमने गृह मंत्री से पूछा
खुराना जी को जीवन दान? समझ नही आया
उन्होने तुरन्त कहा
यह सब है शीला दीक्षित जी की माया
दिल्ली मे बना रहे काग्रेंस का झन्डा
इस कारण खुराना जी घुमाते रहेगें
जयपुर में डन्डा
राष्ट्रपति जी!
राजभवनों को सत्ता के गलियारों से बचाओं
और हो सके तो
संविधान का पावन मंदिर बनाओं
Sep 11th, 2005 by Rajesh Chetan
लालू, चिदंबरम, मोहन जी सरदार
बजट बनाया है शानदार
एक लाख आयकर सीमा के लिये
धन्यवाद करें, स्वीकार
काश! जसवन्त-यशवन्त भी सुन पाते
जनता की पुकार, तो
एन. डी. ए. की नही होती बुरी हार, पर
बिहार के मामले में किया हैं घोटाला
सत्तापक्ष के मुंह पर लगा हैं ताला
बिहार पैकेज को पुन: देकर
ताली पिटवा रहे हैं
यानि कविता अटल जी की
अपने नाम से गा रहे हैं
फिलहाल, वोट बैंक के लिये
सरकारी खजाने की
बंदरबाट जारी है
प्रधानमंत्री कोई भी हो
जनता तो बेचारी है
Sep 4th, 2005 by Rajesh Chetan
हमने अग्नि मिसाईल बनाई
उसने भी गौरी उडाई
हमने किये पाँच परमाणु टेस्ट
उसने भी किये छ: परमाणु वेस्ट
हमने क्रिकेट में वर्ल्ड कप जीता
उसने भी जीता
हमने वर्ल्ड कप हारा
उसने भी हारा
हमने कठपुतली मार्का
एक अर्थशास्त्री को प्रधानमंत्री बनाया
उसने भी तुरन्त जमाली को हटाया, और
अब मनमोहन सिंह मार्का
एक अर्थशास्त्री की खोज जारी है
देखें किसकी बारी है?
काश ! पाक लोकतन्त्र स्थापना में
भारत की परम्परा निभाता
आंतकवादियों को अपने यहाँ से भगाता
तो दुनिया में भारत-पाक मैत्री का
एक नया इतिहास लिखा जाता
Aug 28th, 2005 by Rajesh Chetan
एक ओर कानफाडू मीका तथा
दूसरी ओर आयटम गर्ल राखी सावंत
दोनो में हो गई भिडंत
क्या करती बेचारी मिस
जब मीका ने जनता के बीच
कर दिया किस
राखी जी !
बर्थडे को बर्थडे-बॉय का करते हैं सम्मान
अतः इतना तो रखते ध्यान कि
शीशे के घरों में रहने वाले
दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते
फिर भी आप एक सूत्र अपनायें
कुछ राखियां घर से
पर्स में लेकर जायें
जब भी कोई निगाहें उठाये
तुरंत उसके साथ रक्षाबन्धन मनायें।
अरे! आपका नाम ही है बडा महान
जिसमें है सब समस्यों का समाधान।
Aug 21st, 2005 by Rajesh Chetan
जैसे ही खुला प्रवीण महाजन के
मुँह का ताला
बोला प्रमोद ने मुझे कुत्ते की
तरह पाला
ये सुन मेरी गली का कुत्ता भौंका तो
मैं चौंका
कुत्ता बोला, ये तो है
हम कुत्तों का अपमान
आप ही बताओ
हमने कब अपने मालिक को काटा, श्रीमान
हमारी वफादारी तो जग विख्यात है
अपने को काटना ये तो
मनुष्य का स्वभाव है
कुत्ते के तर्क पर
मैं मौन था, आखिर
इस हमले के पीछे कौन था?
Aug 11th, 2005 by Rajesh Chetan
1857 के क्रांति नायक
मंगल पाण्डेय पर
करता है हर हिन्दुस्तानी नाज
क्योंकि उसकी ही बन्दुक से
निकली थी
सबसे पहले आजादी की आवाज।
अंग्रेजों के विरुद्ध
मंगल पाण्डेय की उंगली
बन्दुक के घोडे पर, क्योंकि
गाय चर्बी के कारतूस नहीं थे स्वीकार
और यही था शाकाहार का चमत्कार
महावीर का शाकाहार
बन गया था आजादी का मन्त्र
और इसी मन्त्र के कारण हो गया
अपना भारत स्वतन्त्र।
Aug 4th, 2005 by Rajesh Chetan
मनमोहन सरकार आपकी जय होवे
कर दिया बंटाधार आपकी जय होवे
नटवर जी ने कैसा रास रचाया था
सद्दाम बना जब यार आपकी जय होवे
मंत्री जी अब हवलदार को डांट रहे
जे॰ पी॰ हुये फरार आपकी जय होवे
जगह जगह विस्फोट हो गये दिल्ली में
दीवाली त्यौहार आपकी जय होवे
घाटी के ये बम धमाके बोल रहें
गुलाम हुये सरदार आपकी जय होवे
Jul 28th, 2005 by Rajesh Chetan
सभा, सत्संग, सोसाईटी
क्लब हो या किटी पार्टी
समाजिक दायरा बढ़ रहा है परन्तु
बन्धु भाव घट रहा है।
रक्षाबन्धन सिस्टर्स डे और
करवा चौथ हसबैन्ड डे के रूप में
मनाने वाली पीढ़ी का प्रयास है सच्चा
काश! दीवाली को ब्रदर्स डे के रूप में
मनाते तो होता कितना अच्छा।
वास्तव में चौदह वर्षों से
भाई की प्रतीक्षा में व्याकुल
राम-भरत का मिलन ही दीवाली त्यौहार है
और भाई-भाई के प्यार से ही
समाज में आपकी जय-जयकार है
हैप्पी ब्रदर्स डे
Jul 21st, 2005 by Rajesh Chetan
गलत कहते है लोग कि
दिया जलता है
ना दिया जलता है ना बाती
काश! ये बात
हमारी समझ में आती कि
तेल मैत्री धर्म निभाता है और
बाती को बचाने
स्वयं को जलाता है
आईये राम व सुग्रीव सा
मैत्री भाव जगायें
असत्य की लंका जलायें
सत्य का डंका बजायें
दीवाली की हार्दिक शुभकामनायें
Jul 14th, 2005 by Rajesh Chetan
बिहार राम लीला के मंच पर
राष्ट्र माँ ने कैकई
रेल माँ ने मंथरा तथा
परमाणु पिता ने दशरथ का
रोल निभाया तब कहीं
जाकर लोकतन्त्र के राम को
वनवास हो पाया
अब भरत सिर पर खडाऊं नहीं
अहंकार की पगड़ी लगाये बैठा है
न्याय का तराजू लिये
विश्वामित्र मौन है
आखिर इस वनवास के पीछे
कौन है?
Jul 7th, 2005 by Rajesh Chetan
चुनाव युद्ध में
घायल लक्ष्मण के लिये
संजीवन बूंटी खोजते खोजते
हनुमान जी का हिमालय की बजाय
पाकिस्तान जाना और
वहाँ जिन्ना के जिन्न से टकराना
ये घटना लक्ष्मण को
वेन्टीलेटर पर लिटा गई
गये थे लक्ष्मण की मूर्छा तोड़ने पर
हनुमान जी को स्वयं ही मूर्छा आ गई
रामादल में भरत हनुमान पर चिल्ला रहे है
राम अपने ही घुटने सहला रहे है
लक्ष्मण की मूर्छा तोड़ने
लंका का वैद्य नहीं
झन्डेवाला से डाक्टरों का दल आया है पर
लक्ष्मण को अभी तक होश नहीं आया है
वास्तव में, हनुमान और डाक्टर गलत जानते है
जो संजीवन बूंटी को मूर्छा का इलाज मानते है
आजकल लक्ष्मण का इलाज
बूंटी नहीं वोट है, तो
हे हनुमान जी
पाकिस्तान को छोड़
हिन्दुस्तान की जनता के पास जाओ और
लक्ष्मण की मूर्छा का इलाज कराओ।
Jun 27th, 2005 by Rajesh Chetan
पाकिस्तानी जिन्ना
कब्र से निकलकर अडवाणी के सिर चढ़े हैं
जिन्दा रहे तो देश को बांटा और
मर गये तो
भाजपा के पीछे पड़े हैं
अडवाणी जी को
क्या जरुरत थी जन्म भूमि जाने की
कब्र में बैठे जिन्ना से हाथ मिलाने की
अच्छा होता!
पाकिस्तानी जिन्ना के बजाय
आप भारत के महान जिन्नाओं को
अपने घर बुलाते
लालू-पासवान को गले लगाते
सोनिया को समझाते
कम्युनिस्टों के गुण गाते तो
दिल्ली सिंहासन पर
मनमोहन सिंह नहीं
आप नजर आते
Jun 20th, 2005 by Rajesh Chetan
कभी
कृष्ण की प्रतिष्ठा से
घबराकर इन्द्र देव बृज में बरसे
फिर मुंबई की
बार अप्सराओं के
नृत्य बन्द करने पर क्रोध आया
और आजकल
खुराना के आंसुओं से
इन्द्र देव घबराये है, इसलिये
जमकर बरसने
दिल्ली आये हैं।
Jun 13th, 2005 by Rajesh Chetan
आसाम कांग्रेस के
वोट सौदागर
सिंहासन को मजबूत बनाते रहे और
बांग्लादेशियों को बुलाते रहे।
“अल्पसंख्यकों पर अत्याचार”
एक लुभावना नारा है
जिसको कांग्रेस ने
सदा उछाला है।
सुप्रीम कोर्ट के शानदार निर्णय पर
कांग्रेस में छाया क्रंदन
न्यायपालिका को वंदन
आसाम जन का अभिनंदन।
Jun 6th, 2005 by Rajesh Chetan
पुणे यानी
उत्सव की बहार
आत्मा का श्रृंगार
जीवन का गीत
मन का संगीत
ओशो की वाणी और
प्यार की कहानी है, इसलिये
पुणे विश्व की राजधानी है।
May 30th, 2005 by Rajesh Chetan
कुर्सी जिसको प्यारी थी
वो एक अडियल नारी थी
लोकतंत्र को फूंक दिया
जाने क्या लाचारी थी
पत्रकार भी क्या लिखते
कलम हुई दरबारी थी
कोई अपील दलील नहीं
हिटलरशाही जारी थी
जयप्रकाश का बिगुल बजा
धधक उठी चिंगारी थी
सिहांसन को पाने की
जनता की तैयारी थी
अंधियारा छटना ही था
उजियारे की बारी थी
जन आंदोलन के आगे
तानाशाही हारी थी
May 23rd, 2005 by Rajesh Chetan
बिना भारतीय पासपोर्ट के
हुर्रियत नेताओं का पाकिस्तान जाना
पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा
निर्दोषों को मारा जाना।
लगता है भारत-पाक
शांति प्रक्रिया अटक गई है और
मनमोहन सरकार भी
पाक दोस्ती की रास्तों में
कहीं भटक गई है।
सोनिया-मनमोहन जी
हुर्रियत आतंकियों के आगे
पूंछ मत हिलाओ
राष्ट्र के स्वाभिमान को बचाओ और
सही रास्ते पर शांति प्रक्रिया चलाओ।
May 16th, 2005 by Rajesh Chetan
सेकुलर महान हमारे सांई जी
रंग बिरंगी शान हमारे सांई जी
अवधपुरी के ढांचे को रोते हैं पर
खिली हुई मुस्कान हमारे सांई जी
पी एम की कुर्सी का सपना ऑंखो में
जिन्ना पर कुरबान हमारे सांई जी
नया रूप और रंग कराची में देखा
मुस्लमान हैरान हमारे सांई जी
घर की आग संभालोगे तो जानेगें
तब होगा सम्मान हमारे सांई जी
May 9th, 2005 by Rajesh Chetan
काग्रेंस की प्रधान हमारी सोनिया जी
यू पी ए की जान हमारी सोनिया जी
मनमोहन जी प्रधानमंत्री बेशक हैं
बनी देश कप्तान हमारी सोनिया जी
राहुल गांधी और प्रियंका की मम्मी
‘रॉयल मदर’ महान हमारी सोनिया जी
इटली वाली बातों को अब छोड मियां
भारत की पहचान हमारी सोनिया जी
काग्रेंसी श्रद्धा से चरणों में लेटे
है उनकी भगवान हमारी सोनिया जी
May 2nd, 2005 by Rajesh Chetan
गुरू परम्परा महान है
गुरू पुत्रो का विशेष स्थान है।
सरदार मनमोहन सिंह ने
गुरू ज्ञान को अपनाया और
अपनी सादगी और ईमानदारी का परचम
भारत में लहराया,
अब सरदार बूटा सिंह
इस परम्परा पर कालिख पोत रहे है
राज्यपाल के बजाय
सोनिया, लालू और
कम्युनिस्टों की कठपुतली बनकर
लोकतन्त्र के सीने में
चाकू घोंप रहे हैं।
बिहार हो या झारखंड
सिबते रजी हो या बूटा सिंह
ये सब राज्यपाल नही
पार्टी के ताज है और
आजकल भारत में
लगता है लोकतन्त्र का नही
न्यायालय का राज है।
Apr 25th, 2005 by Rajesh Chetan
प्रकाश कारत व
वामपंथी बन्द कमरे में बैठकर
यू पी ए सरकार चला रहे हैं और
लड़ाई का नाटक करके
जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।
लालू की अपनी दुकान हैं ओर
मायावती परेशान है
पासवान भारी है व
झारखंडी बाबा के भागने की तैयारी है।
कुल मिला के उत्तम है
एक वर्ष की यू पी ए सरकार
बधाई हें मनमोहन सरदार
सोनिया का आभार और
यू पी ए की जयजयकार
Apr 18th, 2005 by Rajesh Chetan
एक अनार सौ बीमार
कहावत मशहूर है परन्तु ये
लालू जी से दूर है।
लालू जी के लिये कहना होगा
एक बीमार सौ अनार
चारा घोटाला
आयकर मामले को टाला
रेल दुर्घटना
धायल पटना
जानलेवा हमले का बहाना और
बिना बहुमत सरकार बनाना
लालू का कमाल है और सच में
लालू कोई नेता नही
यू पी ए के लिये एक बबाल है।
सोनिया जी अपना फर्ज निभाओ और
लालू जी से इस देश को बचाओ।
Apr 11th, 2005 by Rajesh Chetan
विधायक नही
मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा
गाड़ दिया हरियाणा में खूंटा
लोकतन्त्र का कैसा है सम्मान?
विधायक चुनें जनता और
मुख्यमंत्री हाईकमान।
विमान दुर्घटना में
दो मंत्रियों का जाना
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से
मुख्यमंत्री को पसीना आना,
प्रचंड बहुमत के बाद भी
काग्रेंस सरकार पर
संकट के बादल छाये हैं और
हरियाणा के काग्रेंसी नेता
कुछ घबराये हैं।
जन प्रतिनिधियों आगे आओ
अपनी सरकार को बचाओ और
किसी एम.एल.ए. को ही मुख्यमंत्री बनाओ।
Apr 4th, 2005 by Rajesh Chetan
गुरू पुत्र
सरदार मनमोहन जी
वामपंथियों के सम्मुख
घुटने टेक रहे हैं और
हिन्दु देश नेपाल को बचाने
सेना नही भेज रहे हैं।
कभी गुरू गोबिन्द सिंह जी ने
हिन्दु की रक्षा के लिये बनाया था
खालसा पंथ और
आज हिन्दु संहार के लिये बना है
वामपंथ।
यूपीए का चमत्कार
पाकिस्तानी तानाशाही स्वीकार और
नेपाली राजतन्त्र को धिक्कार
लख लख बधाई
मोहन जी की सरकार।
Mar 27th, 2005 by Rajesh Chetan
जरनल तेरा भारत आना अच्छा है
ख्वाजा जी को शीश झुकाना अच्छा है
बेशक क्रिकेट ने तो दिल को जोडा है
क्या हुर्रियत से हाथ मिलाना अच्छा है?
मनमोहन मैडम से मिलना ठीक मगर
अटल बिहारी के घर जाना अच्छा है
अमरीकी हथियारों की सौदेबाजी
फिर भी गीत अमन के गाना अच्छा है
काश्मीर पर खूब सियासत करते हो
क्या घाटी में आग लगाना अच्छा है?
Mar 20th, 2005 by Rajesh Chetan
सुदर्शन जी ने
सुदर्शन चक्र चलाया और
अटल जी ने अडवाणी जी को समझाया
उम्र की मजबूरी है और
आप दोनो का
सन्यास लेना बहुत जरूरी है।
भाजपा अब परेशान है क्योंकी
अटल-अडवाणी ही महान है
नई पीढ़ी में मारामार है क्योंकि
युवराज के लिये
लम्बी कतार है।
Mar 13th, 2005 by Rajesh Chetan
भाजपा के
पच्चीस साल और
राम मंदिर का सवाल।
अडवाणी जी की रथ सवारी
अटल जी को कुर्सी प्यारी तो
क्या करेगी विहिप बेचारी?
सेकुलर राजग में
वचन निभाते निभाते
क्या खोया - क्या पाया
करें गम्भीर विचार, तभी होगा
रजत जयन्ती का सपना साकार।