Feed on
Posts
Comments

मुख पृष्ठ  |  परिचय  |  चित्र-दीर्घा  |  पुस्तकें  |  आडियो-विडियो  |   अपने मित्र को बताएं  |  अपनों की नज़र में  |  प्रेस  |  सम्पर्क  |   My Blog

प्रश्न
आजकल स्वर्ण जाति के लोग माया के हाथी पर सवार होने में ज्यादा रुचि क्यों ले रहे हैं ?
राजीव गुप्ता, पानीपत

उत्तर
स्वर्ण जातियों में रहती माया की छाया
माया में भी अब उनको दिखती है माया
______________________________________________________________
प्रश्न
वाम पंथियों को परमाणु करार से डर क्यों लग रहा हैं ?
सुनील वत्स, नोएडा

उत्तर
परमाणु करार तो एक बहाना है
बंगाल में कांग्रेस से ही लड़कर
सत्ता में वापस आना है
______________________________________________________________
प्रश्न
महिला अपनी खूबसूरती से ज्यादा प्यार करती हैं या अपने पति से ?
होशियार सिंह, लुधियाना

उत्तर
ये तो वही हुआ पहले मुर्गी आई या अन्डा
वास्तव में पति को काबू रखने के लिये चाहिये
खूबसूरती का डन्डा
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, यदि लड़कियां ‘माल’ है तो महिलायें ?
राकेश ढांड़ा, रोहतक

उत्तर
बिका हुआ माल
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, कलयुग का सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ?
रितु बतरा, हांसी

उत्तर
सतयुग में गाय और शेर एक घाट पर पानी पीते थे
कलयुग में बाप और बेटा एक बार में शराब पीते हैं
______________________________________________________________
प्रश्न
महिलायें हमेशा अपनी उम्र ही क्यों छिपाती हैं ?
मलकीत सिंह, जालंधर

उत्तर
महिलाओं की अपनी मजबू्री हैं
शिकार करने के लिये उम्र छिपाना जरूरी है
______________________________________________________________
प्रश्न
आजकल की अभिनेत्रियों को अभिनय के नाम पर कपड़े उतारने में शर्म क्यों नहीं आती ?
रेखा शर्मा, भिवानी

उत्तर
शर्म पर पैसा और शोहरत भारी है
इसलिये कपड़े उतारने की लाचारी है
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, एक सफल नेता बनने का सबसे आसान तरीका क्या है ?
वंशिका, अहमदाबाद

उत्तर
वायदा कर और भूल जा
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि देश में पुरुषों के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी जाए तो क्या होगा ?
महेश शांडिल्य, नैनीताल

उत्तर
एक महिला इंदिरा गांधी ने जब तोड़ दिया था पाकिस्तान
तो इस बार नहीं बचेगा टूटने से हिन्दुस्तान
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, शाहजहाँ की तरह क्या आप भी अपनी बेगम की याद में कुछ बनवाएंगे ?
सुभाष चन्द्र, सिरसा

उत्तर
बेगम और हमारे बीच कितना प्यार है
ये नापने का क्या आपको अधिकार है ?
______________________________________________________________
प्रश्न
कहावत है ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’ तो घर की दाल किस के बराबर है ?
ललिता, मथुरा

उत्तर
महंगाई के दौर में कटोरा खाली है
अब ना मुर्गी है ना दाल की प्याली है
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि देश के सभी ब्यूटी पार्लर बन्द कर दिए जाए तो ?
जयप्रकाश, मेरठ

उत्तर
सुंदरता के नाम पे दुनिया यूं ही रोती है
पदमनी के देश में सुंदरता ब्यूटी पार्लर में नहीं
कोख में होती है
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि हिन्दुस्तान में स्वयंवर प्रथा आरंभ हो जाए तो ?
मुकुन्द बिहारी, मथुरा

उत्तर
स्वयंवर हो या स्वयंवधु मतलब साफ है
पहले विवाह की चाबी लड़कियों पर थी अब लड़कों के हाथ है
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि लड़के वालों की जगह लड़की वालों को दहेज देने की प्रथा शुरु हो जाए तो क्या होगा ?
अनुपमा, गुड़गांव

उत्तर
लड़कियों को कोख में मारने वाले सावधान
अब देना होगा लड़के के साथ दहेज का समान
______________________________________________________________
प्रश्न
अगर लालू जी अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएं तो ?
गोपाल झा, पटना

उत्तर
पेन्टागन में लाठी होगी, व्हाइट हाऊस में होगी रेल
नदी नदी पर छट की पूजा, नहीं किसी को होगी जेल
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि टेलीफोन करने वाले की जगह सुनने वालों को बिल चुकाना पड़े ?
रोहित, पंजाबी बाग

उत्तर
घन्टी बजते ही आदमी का कान से पहले
जेब पर होगा हाथ
______________________________________________________________
प्रश्न
अगर तरबूज बेल की जगह पेड़ों पर लगने लगे तो ?
जगबीर, शिकारपुर

उत्तर
कृषि के दौर का नया जमाना होगा
हेलमेट पहन कर किसान को खेत में जाना होगा
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, किसी के मरने पर कहा जाता है कि उसका स्वर्गवास हो गया तो नर्क में कौन लोग जाते हैं ?
पवन सहगल, करनाल

उत्तर
पवन जी प्रश्न टेढ़ा है स्वयं ही सुलझाओ
उत्तर पाने के लिये एक बार खुद ही जाकर आओ
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, पति की प्रेमिका को सौतन कहा जाता है तो पत्नी के प्रेमी को क्या कहेंगे ?
राम लुभाया, जौधपुर

उत्तर
दुश्मन
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, मेरी पत्नी मेरी प्रेमिका और मेरी प्रेमिका मेरी पत्नी बनना चाहती है, मैं क्या करूं ?
मोहन लाल, अम्बाला

उत्तर
मोहन प्यारे ! प्यार की भट्टी में हाथों को ताप
जो काम सब चाहते हैं वह आपका हो रहा है अपने आप
______________________________________________________________
प्रश्न
गांधी जी ने कहा था ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो’ लेकिन बुरा कर तो सकते है ?
स्नेहा, मुम्बई

उत्तर
बुरा करने से पहले थोड़ा डर
क्योंकि गांधी जी ने ही रखा था जेल का नाम सुधार घर

प्रश्न
अनपढ़ और पढ़ी लिखी बीवी में क्या अन्तर होता है ?
निर्मल खत्री, पानीपत

उत्तर
पढ़ाई लिखाई के मामले में सभी महिलायें एक जैसी होती है
मैं तो कहता हूँ पति को पढ़ाने वाली शिक्षित और
पति से पढ़ने वाली महिला अनपढ़ होती है।
____________________________________________________
प्रश्न
आदमी शराब पीने के बाद शेर बन जाता है तो महिला ?
राघव शर्मा, होशियारपुर

उत्तर
महिला अगर शराब पी ले तो शेर की मौज हो जाती है।
____________________________________________________
प्रश्न
बीवी मोटी अच्छी होती है या पतली ?
राकेश, अम्बाला

उत्तर
मोटी बीवी जिस दिन उपर बैठ जायेगी
हे भाई राकेश
तो बताओ, क्या बचेगा तुम्हारा शेष।
____________________________________________________
प्रश्न
पत्नी एक अच्छी प्रेमिका क्यों नहीं बन पाती ?
राहुल बजाज, फरीदाबाद

उत्तर
प्रेमिका ने तुम्हारे साथ अगर कुछ दिन भी घर बसाया
तो समझो उसमें भी आ जायेगी बीवी की छाया।
____________________________________________________
प्रश्न
एक सफल नेता बनने के लिए क्या-क्या गुण जरूरी हैं ?
रोहित कक्कड़, भिवानी

उत्तर
पहले के नेता कहते थे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा
और आज के नेता बोलते हैं
तुम मुझे आजादी दो खून तो मैं तुम्हारा ले ही लूँगा।
____________________________________________________
प्रश्न
यदि कवि सम्मेलनों में भी महिला आरक्षण लागू हो गए तो ?
रूचिका भण्डारी, हांसी

उत्तर
कवि का तो भाग्य ही खुल जायेगा
और हर कवि तुलसीदास के बजाए
देवदास बन जायेगा।
____________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, यदि शिमला में समुद्र और मुम्बई में पहाड़ होते तो ?
मनमोहन, शिकारपुर

उत्तर
तो लोग सर्दियों में शिमला और गर्मियों में मुम्बई जाते
तथा राज ठाकरे पहाड़ पर चढ़कर बिहारियों को धमकाते
कि अब करो छट पूजा।
____________________________________________________
प्रश्न
कहावत है ‘गांधी जी के तीन बन्दर’ क्या गांधी जी बन्दर पालते थे ?
रूप सिंह, शाहदरा

उत्तर
बन्दर बिल्ली की कहानी सुनकर खलबली मच गई थी
गांधी जी के मन के अन्दर और
नेताओं को वो समझने लगे थे बन्दर।
____________________________________________________
प्रश्न
विज्ञापन में महिलाओं को ही ज्यादा क्यों दिखाया जाता हैं ?
देवेन्द्र गुप्ता, रोहिणी

उत्तर
दिखाने की चीज ही तो दिखाई जायेगी
तुम जैसों को दिखाकर क्या कम्पनियां
साबुन बेच पायेंगी।
____________________________________________________
प्रश्न
बीवी और बैटरी में क्या अन्तर है ?
सन्दीप धवन, अम्बाला

उत्तर
बल्ब पंखा और गाड़ी को चलाने वाली बैटरी तथा
घर और पति को चलाने वाली बीवी होती है।
____________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, बसपा ने अपना चुनाव निशान हाथी ही क्यों रखा ?
रेखा, उज्जैन

उत्तर
यू पी में है बहन जी की माया
जिसने सब पर अंकुश लगाया
और इस अंकुश के कारण ही
बसपा ने हाथी को चुनाव चिन्ह बनाया।
____________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, यदि आदमी की जगह औरतों के दाढ़ी-मूछ होती तो ?
किशोरी लाल, जयपुर

उत्तर
हर सेलून में होती फ्री में सेविंग और मसाज
और हो सकता है महिलायें भाग जाती नाई जी के साथ।
____________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, ऐसा कौन सा काम है जो हम दिन में नहीं कर सकते ?
सतबीर, जीन्द

उत्तर
वह काम जिसे करके हमें रात को नींद ना आये।

प्रश्न
कहते हैं बूढ़े और बच्चे एक समान होते हैं ऐसा क्यों ?
विक्रम, कराला

उत्तर
दोनों ही कमाई से दूर केवल
खाते ही खाते हैं
इस कारण बूढ़े और बच्चे
एक जैसे नजर आते हैं॥
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि आगे पहाड़ हो और पीछे खाई तो हमें कहां जाना चाहिए ?
देवेन्द्र, द्वारका

उत्तर
प्रिन्स का मामला देखकर लगता है
यदि हरियाणा हो तो खाई,
नहीं तो पहाड़ ही ठीक है भाई॥
______________________________________________________________
प्रश्न
हुस्न की मार से कौन बच सकता है ?
काजल, रोहतक

उत्तर
मल्लिका को सामने देखकर भी
बाबा रामदेव को नहीं हुआ प्यार,
इसे कहते हैं
क्या कर लेगी हुस्न की मार?
______________________________________________________________
प्रश्न
जब पत्नी मायके चली जाए तो पति को कहां जाना चाहिए ?
अशोक, अजमेरी गेट

उत्तर
ये सवाल अपने पड़ोसी से
पूछ लेना भाई अशोक
फिर आपको अस्पताल जाने
से कोई नहीं पाएगा रोक॥
______________________________________________________________
प्रश्न
सुहागरात ही क्यों मनाते हैं, सुहागदिन क्यों नहीं ?
देवेश, भिवानी

उत्तर
कहीं तुम्हारा चेहरा देखकर दुल्हन भाग ना जाये॥
______________________________________________________________
प्रश्न
जीने के लिए जरूरी पानी, पवन, प्यार और पैसा सभी ‘प’ से ही क्यों शुरु होते हैं ?
हर्षित, ग्रेटर कैलाश

उत्तर
तुम्हारा प्रश्न भी ‘प’ से शुरु होता है इसलिए
‘प’ को छोड़ और प्रसन्न रहना सीख॥
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि आपकी पत्नी आपको रितिक रोशन को डांस में हराने के लिए कहे तो …… ?
ज्योति, मुखर्जी नगर

उत्तर
पुरुष को पुरुष से डांस के मुकाबले में क्या मिलेगा,
ऐश्वर्या से कहेगी तो फिर भी कुछ अच्छा लगेगा॥
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, पत्नी जब किसी बात पर बेलन उठा ले तो पति को क्या करना चाहिए ?
अमरनाथ, जम्मू

उत्तर
भविष्य के लिए कम से कम एक हेलमेट जरुर खरीद लेना चाहिए॥
______________________________________________________________
प्रश्न
जुआ खेलना बुरी बात है या जुए में हारना ?
गणेश बिष्ट, नैनीताल

उत्तर
अपने कर्मों की सजा खुद ही पाएगा
महाभारत को पढ़ उत्तर मिल जाएगा॥
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि सिगरेट के उपर लिख दिया जाए ‘इसे पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है’, तो क्या होगा ?
रामभरोसे, भिवानी

उत्तर
पीने वाला सिगरेट का दीवाना होता है
डब्बी पर कुछ भी लिखा हो
पीना तो एक बहाना होता है॥
______________________________________________________________
प्रश्न
इंसान जीने के लिए खा रहा है या खाने के लिए जी रहा है ?
अनुराधा, हांसी

उत्तर
प्रश्न अच्छा है प्यारी प्यारी अनुराधा
एक सप्ताह तक भोजन छोड़कर देख,
फिर उत्तर मिलने में ना रहेगी कोई बाधा॥
______________________________________________________________
प्रश्न
बीवी, पत्नी और लुगाई में क्या अन्तर है ?
महेश कुमार, गुड़गांव

उत्तर
तीन के चक्कर में मत होना प्रसन्न,
ये है थ्री इन वन, प्रातः बीवी,
दिन में पत्नी और रात में लुगाई
बात समझ में आई॥
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि आपको करेले की सब्जी खिलाकर नीम का जूस पिला दे तो आप क्या करेंगें ?
सरिता वर्मा, लखनऊ

उत्तर
आपकी इस अदभुद रसेपी को कभी नही भूल पाऊँगा
आप इतने मीठे प्रश्न पूछती रहना, मैं सब कुछ हजम कर जाऊँगा॥
______________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, दो और दो चार ही क्यों होते हैं पांच क्यों नहीं ?
लल्लू प्रसाद, पटना

उत्तर
गणित को छोड़कर राजनीति का रखो ज्ञान
जिसमें कभी दो और दो पांच ही नहीं
कभी तीन भी हो जाते हैं श्रीमान॥

प्रश्न
लगभग हर सेलिब्रिटी का कोई न कोई डुप्लीकेट होता है, क्या आपका भी कोई डुप्लीकेट है ?
सोनू वर्मा, पानीपत

उत्तर
नकली मायानगर में, नकली नकली लोग
कविता में हरदम रहें, असली असली लोग
___________________________________________________________
प्रश्न
चेतन जी, यदि आपको हाकी का कोच बना दिया जाए तो ?
रीटा, मंगोलपुरी

उत्तर
अभी तो ओलम्पिल से बाहर हुई है,
फिर हाकी दिलों से बाहर हो जायेगी।
___________________________________________________________
प्रश्न
गांधी जी ने कहा था ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो’। आज के संदर्भ में यह कितना ठीक है ?
अर्चना, गुड़गांव

उत्तर
जब भारत के घर घर में, टेलीविजन जिन्दा है
तो गांधी के देश में, गांधी के बन्दर तो शर्मिन्दा है।
___________________________________________________________
प्रश्न
आज के समाज में रिश्तों का महत्व क्यों खत्म हो रहा है ?
सरिता, मेरठ

उत्तर
जब रामायण के देश में, एकता कपूर का धारावाहिक देखा जायेगा
तो रिश्तों को निभाने, क्या स्वर्ग से देवदूत आयेगा
__________________________________________________________
प्रश्न
यदि भारत में लोकतंत्र के बजाए राजतंत्र हो तो ?
हरीश, मंगोलपुरी

उत्तर
लोकतंत्र में आजकल राजतंत्र की आंधी है, क्योंकि
भारत के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी है।
__________________________________________________________
प्रश्न
कवि को ‘कविता’ कितनी प्यारी होती है ?
मोनिका, पंजाबी बाग

उत्तर
कविता मेरी आत्मा
कविता मेरी शान
कविता से ही पा सका
मैं थोड़ी पहचान
__________________________________________________________
प्रश्न
व्हिस्की और घरवाली में क्या अंतर है ?
जगन्नाथ, कर्मपुरा

उत्तर
व्हिस्की से आंखें होती है लाल और
पत्नी के डर से चेहरा हो जाता है पीला।
_________________________________________________________
प्रश्न
कृष्ण के साथ रूक्मणी का नाम क्यों नहीं लेते, राधा का क्यों ?
अरुण, रोहिणी

उत्तर
कृष्ण-रूक्मणी साथ रहें
इसमें कुछ ना बाधा है
पर जो धारा विपरीत बहे
नाम उसी का राधा है।

_________________________________________________________
प्रश्न
छल और बल में से विजय किसकी होती है ?
राजनाथ, फरीदाबाद

उत्तर
हमने तो सुना है
‘यतो धर्म: ततो जय:’,
जहाँ धर्म हो वहीं विजय होती है;
_______________________________________________________
प्रश्न
एक अनार और सौ बीमार हो तो अनार किसे देना चाहिये ?
बद्रीनाथ, नोएडा

उत्तर
किसी नेता को दीजिए अनार
फिर ना रहेगा अनार और
ना रहेगा बीमार
________________________________________________________
प्रश्न
पत्नी की सहेली प्यारी होती है या साली ?
महावीर, जीन्द

उत्तर
इन दोनो में से जिसकी भी कम होती हो रखवाली
फिर चाहे पत्नी की सहेली हो या अपनी साली
________________________________________________________

प्रश्न
चेतन जी, यदि दुल्हे की जगह दुल्हन घोड़ी पर बैठने लगे तो ?
कंचन वर्मा, सहारनपुर

उत्तर
इस घोड़ी ने दुल्हे जी किस्मत फोड़ी
जिन्दगी भर तो नहीं बनेगा दुल्हा घोड़ी



प्रश्न
चेतन जी, पत्नी को पांव की जूती क्यो कहा जाता है ?
रोहित, शाहदरा

उत्तर
पत्नी पांव की जूती है, ये बात पुरानी व उबाऊ है
अब पत्नी पांव की जूती नहीं, सिर की खडाऊं है



प्रश्न
चेतन जी, लालू और भालू में क्या अन्तर है ?
कैलाश, चण्डीगढ़

उत्तर
भालू मालिक के प्रति वफादार है
परन्तु लालू नहीं ॥



प्रश्न
चेतन जी, आदमी मजबूरी में शादी करता है या शादी के लिए मजबूर हो कर ?
राम भरोसे, हिसार

उत्तर
कटना तो पड़ेगा ही प्यारे बेटे पप्पू
चक्कू पे खरबूजा हो या खरबूजे पे चक्कू



प्रश्न
चेतन जी, यदि आदमी के भी जानवर की तरह दो हाथ दो पैर होते तो ?
शशि, अम्बाला

उत्तर
आदमी अपने भाग्य पर रोता, तथा
सोने के लिए खाट के बजाय खूंटा होता



प्रश्न
चेतन जी, हर मामले में “लेड़िज फर्स्ट” का फार्मूला माना जाता है, तो क्या भगवान के घर में भी यह फार्मूला लागू होता है ?
के के लाल, दिल्ली

उत्तर
मैंने तो देखा नहीं स्वर्ग लोग का हाल
जाकर देखो आप ही प्यारे के के लाल



प्रश्न
चेतन जी, पेट की भूख और पैसे की भूख में से कौन सी भूख खतरनाक है ?
चंचल, हिसार

उत्तर
रोटी के सम्मुख पेट की भूख नहीं टिकती है परन्तु
पैसे की भूख तो कभी नहीं मिटती है



प्रश्न
चेतन जी, यदि मर्द घर-गृहस्थी और औरत कारोबार सम्भालने लगें तो क्या होगा ?
कविता मल्होत्रा, पानीपत

उत्तर
लड़कियां नहीं रहेगी बेचारी और
भारत में होगी नर भ्रुण हत्या की तैयारी

प्रश्न
यदि आप किसी ऐसे द्वीप पर पहुंच जायें जहां सिर्फ महिलाएं ही हों तो आप क्या करेंगे ?
अंजलि चोपड़ा, दिल्ली

उत्तर
कान्हा का मैं भक्त हूँ, कान्हा का हूँ दास
उसी द्वीप पर देखना, होगा चेतन रास



प्रश्न
सड़क छाप मजनू की सही परिभाषा क्या है ?
सरला रानी, गाजियाबाद

उत्तर
हनुमान के मंदिर में भी जो हनीमून के भजन गाता है
वह मजनू सड़क छाप कहलाता है।



प्रश्न
यदि आपको कोई ऐसी औरत पसंद आ जाए जो आपकी पत्नी की सहेली हो तो क्या करेंगे ?
चिराग अग्निहोत्री, फरीदाबाद

उत्तर
पत्नी की सहेली से महोब्बत करने की कौन सी मजबूरी है
जब सड़क पर मारुति मिलती हो तो क्या ट्रक की सवारी करना जरूरी है।



प्रश्न
यदि दुनिया के सारे ब्यूटी पार्लर और बीयर बार बन्द हो जायें तो ?
धीरज मेहता, दिल्ली

उत्तर
अगर बन्द करेंगे ब्यूटी की दुकान और बीयर की हाला
तो बेकार हो जायेंगी बेचारी सुन्दर सुन्दर बाला



प्रश्न
कागज पर पेन घिसकर लिखता हूँ यदि पेन पर कागज घिसकर लिखूं तो ?
सन्दीप गुप्ता, जीन्द

उत्तर
आगरा वाले तुझे ससम्मान लेने आयेंगे और तेरी खोपड़ी पर
तेल से नहीं पेन की स्याही से मालिश करवायेंगे।



प्रश्न
विवाह के समय सात फेरे ही क्यूं लिए जाते हैं ?
रोहित वर्मा, हांसी

उत्तर
पत्नी वापस घर जाने की ना करे बात और
पति की भी तनाव से ना गुजरे रात
इस कारण लिये जाते हैं फेरे सात



प्रश्न
पत्नी किस मौके पर अपने पति से डरती है ?
लल्लन प्रसाद, पटना

उत्तर
प्रेमी के पास रखा हो पत्नी का दिल
और पति के हाथ लग जाये मोबाईल का बिल



प्रश्न
चेतन जी, यदि आपको देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाये तो आप क्या करेंगे ?
रुचिका मुदगिल, मुखर्जी नगर, दिल्ली

उत्तर
कश्मीर में भारत होगा
भारत में होगा कश्मीर
पचास डालर एक रूपये में
ना होगी फिर कोई पीर



प्रश्न
चेतन जी, एक नेता की परिभाषा क्या है ?
ममता जोशी, नैनीताल

उत्तर
जो देश से केवल लेता ही लेता
नहीं कुछ देता
वहीं है आज का नेता



प्रश्न
चेतन जी, यदि आप भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होते तो ?
सुरेश जैसवाल, नैनीताल

उत्तर
छक्का नहीं फिर होता छन्द
विज्ञापन को करता बन्द
चौका नहीं चौपाई गाता
विपक्षी चरणों में आ जाता

प्रश्न
क्या कोई ऐसा पति भी है जिसने अपनी पत्नी से बेलन की मार न खायी हो ?
अशोक जिन्दल, पीतमपुरा, दिल्ली

उत्तर
लगता है पत्नी से ज्यादा ही डरते हो
इसलिए सदा बेलन की बातें करते हो
सब पतियों को अपने जैसा नहीं समझना भाई
समझा देंगे उसको भी है अपनी भोजाई



प्रश्न
एक पुरुष को जीवन भर में कितनी प्रेमिका की आवश्यकता पड़ती है ?
रंजीत पाण्डेय, बरेली

उत्तर
पुरुषों का तो देखिए, केवल एक विधान
जितनी भी हो प्रेमिका, है सबका सम्मान



प्रश्न
आजकल के कवियों ने अपने नाम के साथ अपने गांव का नाम लगाना क्यों छोड़ दिया ?
स्नेहा जोशी, मुरादाबाद

उत्तर
इस सारे संसार में, इंटरनेट की धूम
गांव शहर को छोड़कर, दुनिया भर में घूम



प्रश्न
शराब, शबाब और कबाब को ही पुरुष सबसे ज्यादा पसंद क्यों करते हैं ?
मनीष कुमार कौशिक, दिल्ली

उत्तर
सौ सौ चैनल देखकर, मन मेरा अब रोय
शराब शबाब कबाब से, बाकी बचा न कोय



प्रश्न
ठंडी का मौसम हो और पत्नी मायके भाग जाए तो पति बेचारा क्या करे ?
हरेन्द्र कुमार, पंचकुला

उत्तर
प्रेमिका से फिर खूब चलेगी अपनी चेटिंग
रोज रोज ही खुल्लम खुल्ला होगी डेटिंग



प्रश्न
हमारे देश में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कोई युवा क्यों नहीं बन पाता ?
असलम बेग, मुज्जफर नगर

उत्तर
प्यारे भाई आपने सवाल अजब है ढूँढा
लगता अपना लोकतन्त्र अब हो गया बुढा



प्रश्न
यदि मल्लिका शेरावत और स्वर्गीय मीना कुमारी की मुलाकात हो जाये तो क्या होगा ?
अनुपमा गुप्ता, दिल्ली

उत्तर
मल्लिका मीना नाम की, राशी तो है एक
दोनों की मुलाकात को, घूर घूर कर देख



प्रश्न
कहते हैं अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर लड़ा जाएगा तो फिर शराब को लेकर कौन-सा विश्व युद्ध होगा ?
नरेश मलिक, रोहतक

उत्तर
पानी के कारण किया, एक दूजे पर वार
मदिरा में तो पाओगे, तुम केवल ही प्यार



प्रश्न
चेतन जी, आजकल की लड़किया अपने प्रेमी में किन गुणों को ढूंढती हैं ?
श्रद्धा सक्सेना, जयपुर

उत्तर
सुंदर और सुशील हो, धन से हो भरपूर
प्रेमी जो ऐसा मिले, दुःख हों सारे दूर



प्रश्न
चेतन जी, आप इतने हाजिर जवाब कैसे हैं ? कहीं इसके पीछे आपकी पत्नी का हाथ तो नहीं है ?
प्यारे लाल जैन, दिल्ली

उत्तर
पत्नी से अपना रहा, रिश्ता हरदम खास
चेतन हो या फिर कोई, चाहे तुलसी दास


untitled-1.jpg
प्रश्न
अगर आपको मल्लिका और राखी सावंत दोनों ही होली खेलने के लिए बुलाएं तो आप किसके पास जाएंगे ?
रमेश निझावन, बुलन्द शहर

उत्तर
शब्द-शब्द में भर रहा, काव्य चेतना आग
दोनों जब हैं होलिका, कैसे खेलूं फाग



प्रश्न
चेतन जी, अंग्रेजी बोलने वाले लोग ‘जीजा’ व ‘साले’ के रिश्ते को ब्रदर इन ला और ‘साली’ व ‘भाभी’ के रिश्ते को सिस्टर इन ला कह कर संबोधित करते हैं। जबकि दोनों मामलों में रिश्तों में भारी असमानता हैं, क्या ऐसा बोलना उचित है ?
प्रवीण शर्मा, दिल्लीउत्तर
जीजा जी को एक दिन, साला कहकर बोल
अंग्रेजी की देखना, खुल जायेगी पोल


प्रश्न
यदि स्त्रियां पैन्ट-शर्ट और पुरुष साड़ी-ब्लाउज पहनने लगें तो … ?
राम कुमार आहलुवालिया, पानीपतउत्तर
पुरुष अगर करने लगे, ब्लाउज का उपयोग
बन्द मिलेंगे एक दिन, सारे ब्रा उद्योग


प्रश्न
चेतन जी, किसी पत्नी को अपना पति सबसे बुरा कब लगता है ?
नीरजा कुमारी, इन्दौरउत्तर
पड़ोसन से कीजिए, थोड़ा मेल मिलाप
पत्नी की फिर पाओगे, टेढ़ी टेढ़ी चाल


प्रश्न
चेतन जी, अक्सर कई स्थानों पर लिखा होता है ‘ईमानदार बनिये’, क्या बाकी सब कौम बेइमान हैं ?
सलीम शेख, लखनऊउत्तर
दीवारों पर जो लिखा, सत्य उसे ना मान
देखभाल कर कीजिए, मानव की पहचान


प्रश्न
चेतन जी, कहावत है ‘गधों के सिर पर सींग नहीं होते’ तो क्या आपके हैं ?
सुरेन्द्र आलमाल, दिल्लीउत्तर
प्यारे भाई व्यर्थ में, मार रहे हो डींग
कलम हमारे हाथ में, नाम उसी का सींग


प्रश्न
यदि औरतों की बुद्धि उनके घुटनों में होती है तो मर्दों की बुद्धि कहां होती है ?
नरेश कुमार चौबे, जीन्दउत्तर
बुद्धि तो हरदम रही, औरत के ही पास
पुरुष बेचारा तो रहा, चरणों का ही दास


प्रश्न
आजकल की लड़कियां लड़कों के बैंक बैलेंस को देखकर प्यार करती हैं, ऐसा क्यों ?
सरला भटनागर, होशियारपुरउत्तर
प्यार करो खुलकर करो, काहे रखो टैंश
लड़का वो चुन लीजिए, बैंक में हो बैलेंस


प्रश्न
सिर्फ उल्लू को ही रात में क्यों दिखाई देता है यदि इंसान को भी रात में दिखाई देता तो क्या होता ?
राम खिलावन, सिरसाउत्तर
उल्लू की तरह मानव, भाग्य पर रोता
दिन का काम रात में, रात का काम दिन में होता


प्रश्न
आजकल फिल्मी दुनिया में परिवारवाद छाया है। ऐसे में नये लोगों को कैसे चांस मिलेगा ?
कामना अवस्थी, नागपुरउत्तर
अभिनेता के पुत्र से, कर लेना रोमान्स
फिल्मों में पा जाओगी, निश्चित ही तुम चान्स

प्रश्न
शादीशुदा स्त्री की पहचान मांग में भरे सिंदूर से होती है तो शादीशुदा मर्द की पहचान किससे होती है ?
विजय वर्मा, सहारनपुर

उत्तर
विवाहित महिला की सिंदूर शान है तो
मुरझाया चेहरा विवाहित मर्द की पहचान है।



प्रश्न
चेतन जी, विधवा कि पोशाक सफेद वस्त्र होते हैं तो विधुर की पोशाक क्या होगी ?
रणजीत सिंह, अमृतसर

उत्तर
लगता है रणजीत, विधुर जीवन की पूरी तैयारी है
दर्जी को अपना नाप दे दो, कपड़ा पहुंचाने की हमारी जिम्मेवारी है



प्रश्न
चेतन जी, मुझे घरवाली से ज्यादा साली प्यारी लगती है, क्या करूं ?
मनमोहन, गाजियाबाद

उत्तर
बीवी से करना नहीं, मोहन जी तकरार
साली हो फिर या सखी, जी भर करना प्यार



प्रश्न
चेतन जी, मेरा प्रेमी आजकल मुझे छोड़कर मेरी सहेली से प्यार करने लगा है, क्या करूं ?
बबीता, पीतमपुरा, दिल्ली

उत्तर
बबीता जी तुम भी करो, चेतन जी से प्यार
प्रेमी जी को पाओगे, चरणों में इसबार



प्रश्न
चेतन जी, मेरी पत्नी बात-बात पर मायके चले जाने की धमकी देती है, क्या करूं ?
महेश गुप्ता, चांदनी चौक, दिल्ली

उत्तर
सदा रखो ससुराल से, प्यार भरा अनुबन्ध
मायके का हर द्वार फिर, हो जायेगा बन्द



प्रश्न
पति परमेश्वर है तो पत्नी क्या है ?
रेखा गुलाटी, सोनीपत

उत्तर
सत्य बोलता मैं सदा, मान सके तो मान
पत्नी जब तक भक्त है, पति तब तक भगवान



प्रश्न
चेतन जी, एक आदर्श पत्नी की परिभाषा क्या है ?
राजेश गुलाटी, फरीदाबाद

उत्तर
प्रेमिका संग में देखकर, होता जिसको हर्ष
सचमुच में फिर बोलना, पत्नी है आदर्श



प्रश्न
चेतन जी, महिलाओं के पेट में बात क्यों नहीं पचती ?
राजीव शुक्ला, पंचकुला

उत्तर
भीतर बाहर एक सी, महिलाओं की जात
इस कारण ही पेट में, पच ना पाती बात



प्रश्न
चेतन जी, पत्नी घर की लक्ष्मी होती है तो पति ?
कुलभूषण, रोहतक

उत्तर
पत्नी को लक्ष्मी कहो, कभी ना होगी हार
उल्लू बनकर जो रहे, घर में रहे बहार


प्रश्न
महिलाएं अपनी उम्र क्यों छिपाती हैं ?
राजीव, जयपुर

उत्तर
चढ़ती उमरिया के ही दुनिया गीत गाती है
इस कारण हर महिला उम्र छिपाती है



प्रश्न
कृषि प्रधान देश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर क्यों है ?
रणवीर सिंह, जलगांव

उत्तर
कृषि देश में आजकल, घूम रहे प्रधान
आत्महत्या कर रहा, देखो आज किसान



प्रश्न
चेतन जी, मुशर्रफ के चरित्र के बारे में क्या कहेंगे ?
पवन खेडा, दिल्ली

उत्तर
बुश के सम्मुख कर रहे, मियां मुशर्रफ डान्स
हमसे गद्दारी करें, उनसे हैं रोमान्स



प्रश्न
चेतन जी, फिल्मों में अश्लीलता, राजनीति में भष्ट्राचार और इन्सानों में हैवानियत क्यों बढ़ रही हैं ?
चंचल, अलवर

उत्तर
अभिनेता सांसद हुआ, लोकतंत्र की शान
जिन्हें देख इन्सान भी, बन बैठा हैवान



प्रश्न
चेतन जी, कहावत है ‘पूत कपूत तो क्या धन संचय, पूत सपूत तो क्या धन संचय’। लोग फिर भी पैसा जोडते हैं, किस लिए ?
कृष्ण कुमार, गाजियाबाद

उत्तर
बेटों पर अब ना रहा, पहले सा विश्वास
इस कारण ही रख रहे, दौलत अपने पास



प्रश्न
चेतन जी, यदि साली आधी घरवाली है तो साला ?
महेन्द्र चौधरी, हिसार

उत्तर
ससुराल की सीढ़ियां, देखभाल कर चढ़
साला साली छोडकर, महाभारत को पढ़



प्रश्न
चेतन जी, बीवी बुद्धिमान होनी चाहिए या प्रेमिका ?
कपिल गर्ग, गुड़गांव

उत्तर
प्रेमिका होती अगर, सचमुच में होशियार
तुम जैसे बवकूफ से, कभी ना करती प्यार



प्रश्न
प्रेम रोग लगने पर किस डा॰ के पास जाना चाहिए ?
ममता वर्मा, लखनऊ

उत्तर
प्रेम रोग जब जब लगे, केवल ये उपचार
प्रेमी के संग भाग जा, सात समन्दर पार



प्रश्न
चेतन जी, कुत्ता सबसे वफादार माना जाता है फिर भी कुत्ता शब्द को गाली क्यों मानते है ?
स्नेहा रस्तोगी, इलाहाबाद

उत्तर
वफादारी होती नहीं, इस जग में वरदान
मनमोहन या सोनिया, बोलो कौन महान



प्रश्न
अगर शादी बर्बादी है तो, बच्चें क्या हैं ?
संगीता बजाज, देहरादून

उत्तर
ना शादी से सुख मिले, ना ही शौक विषाद
शादी की बर्बादी का, बच्चें हैं प्रसाद


प्रश्न
क्या एक म्यान में दो तलवारें या फिर एक घर में दो सौतन रह सकती हैं ?
राजेश कुमार, हजरत निजामुद्दीन

उत्तर
तलवारों को छोड़ कर, करो प्यार स्वीकार
सौतन दो क्या, फिर भले रखो एक हजार



प्रश्न
गंजे के सिर पर बाल और गधे की खाल में क्या फर्क है ?
कुमारी कीर्ति चौहान, नरसिंह पुर, मध्य प्रदेश

उत्तर
गंजा जब भी सामने आयेगा
तो गधा सम्मान में सिर झुकायेगा

Older Posts »